एक साल में ही टूटने लगी तालाटांड़-हरिहरपुर सड़क, ग्रामीणों ने किया विरोध

Updated:
विज्ञापन
एक साल में ही टूटने लगी तालाटांड़-हरिहरपुर सड़क, ग्रामीणों ने किया विरोध

एक साल में ही टूटने लगी तालाटांड़-हरिहरपुर सड़क, ग्रामीणों ने किया विरोध

विज्ञापन

भुरकुंडा. हरिहरपुर पंचायत क्षेत्र में बनी सड़क एक वर्ष के अंदर ही जगह-जगह से टूटने लगी है. इस पर ग्रामीणों ने नाराजगी जताते हुए विरोध किया है. ग्रामीणों ने सड़क टूटने के पीछे का कारण खराब गुणवत्ता व भारी वाहनों का चलना बताया है. टूटती हुई सड़क से नाराज ग्रामीणों ने कई बार भारी वाहनों का परिचालन भी रोक कर अपना विरोध दर्ज कराया है. वर्ष 2024 में बेंती मोड़ से हरिहरपुर के बीच करीब 15 किलोमीटर सड़क का निर्माण हुआ था. ग्रामीण राजेश महतो ने बताया कि इसी सड़क पर डीएमएफटी फंड से तालाटांड़ व हरिहरपुर के बीच नलकारी नदी पर 2.99 करोड़ की लागत से वर्ष 2020 में पुल निर्माण हुआ था. भारी वाहनों के कारण यह क्षतिग्रस्त हो रहा है. पुल के ऊपरी हिस्से से सरिया बाहर निकल गया है. ग्रामीणों का कहना है कि सड़क भारी वाहनों के लिए नहीं बनी है. इसके बाद भी बड़े वाहनों का परिचालन हो रहा है. ऐसे में यह ग्रामीण इलाके की सड़क का अस्तित्व जल्द समाप्त हो सकता है. ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि भारी वाहनों का आवागमन स्थायी तौर पर नहीं रोका गया, तो आंदोलन किया जायेगा. लालवीर गंझू, राजेश महतो, अजय महतो, सिकंदर महतो,दिनेश गंझू, उपेंद्र महतो, सोहन ठाकुर, नरेश महतो, संजय महतो, महेश्वर महतो, अजय कुमार, विजय कुमार आदि ने सड़क की मरम्मत कराने व भारी वाहनों का परिचालन बंद करने की मांग की है. ग्रामीण इस मामले में सांसद, विधायक व उपायुक्त को भी पत्र लिखेंगे. घटिया निर्माण है मुख्य वजह : ग्रामीण ग्रामीण भरत महतो ने कहा कि सड़क निर्माण के दौरान गुणवत्ता को ताक पर रख दिया गया. कई बार शिकायत करने पर भी विभाग ने संज्ञान नहीं लिया. इसी कारण सड़क तेजी से क्षतिग्रस्त हो रही है. ऊपर से भारी वाहन समस्या को और बढ़ा रहे हैं.

विज्ञापन
Saroj Tiwary

लेखक के बारे में

By Saroj Tiwary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola