एनीमिया मुक्त किशोरियां ही सशक्त भारत की नींव : आशीष

Updated:
विज्ञापन
एनीमिया मुक्त किशोरियां ही सशक्त भारत की नींव : आशीष

एनीमिया मुक्त किशोरियां ही सशक्त भारत की नींव : आशीष

विज्ञापन

रजरप्पा. रजरप्पा प्रोजेक्ट स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में किशोरी एनीमिया जांच शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का संचालन मुस्कुराहटें संस्था ने किया. मुख्य अतिथि सीसीएल के सीएसआर नोडल अधिकारी आशीष झा ने कहा कि स्वस्थ किशोरियां ही सशक्त समाज और समृद्ध राष्ट्र की आधारशिला हैं. एनीमिया जैसी समस्या को समय रहते पहचान कर उसका समाधान करना जरूरी है. सीसीएल अपनी सामाजिक जिम्मेदारी के तहत शिक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में लगातार जनहितकारी कार्यक्रम चलाता रहेगा. टीम ने छात्राओं को संतुलित आहार, आयरन युक्त भोजन, स्वच्छता और नियमित स्वास्थ्य जांच के महत्व की जानकारी दी. विद्यालय के प्राचार्य उमेश प्रसाद ने कहा कि इस प्रकार के शिविर छात्राओं में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ उनके शारीरिक एवं मानसिक विकास में भी सहायक सिद्ध होते हैं. मौके पर विवेकानंद वर्मा, डॉ गायत्री कुमारी, उषा कुमारी, रिंकी कुमारी, अंजली सिन्हा, श्वेता पंडा, ममता कुमारी, राज कुमार, नवीन कुमार, ओंकार कुमार दांगी, नेहा कुमारी, शेखर कुमार दांगी, अमित तिवारी व बादल कुमार मौजूद थे.

विज्ञापन
Saroj Tiwary

लेखक के बारे में

By Saroj Tiwary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola