एक माह से खराब है जलमीनार, परेशान हैं मगनपुर के ग्रामीण

Updated:
विज्ञापन
एक माह से खराब है जलमीनार, परेशान हैं मगनपुर के ग्रामीण

एक माह से खराब है जलमीनार, परेशान हैं मगनपुर के ग्रामीण

विज्ञापन

आश्वासन के बाद भी जलमीनार की नहीं करायी गयी मरम्मत

मगनपुर. गोला प्रखंड क्षेत्र की चोकाद पंचायत अंतर्गत चोपादारू टोला संधवय स्थित जलमीनार पिछले एक माह से खराब है. इससे करीब दस घरों की पेयजलापूर्ति पूरी तरह ठप हो गयी है. जलमीनार में आयी तकनीकी खराबी के कारण पानी की सप्लाई बंद है. अब तक इसकी मरम्मत नहीं हुई है. इससे ग्रामीणों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है. ग्रामीणों ने बताया कि जलमीनार बंद होने के कारण उन्हें दैनिक जरूरतों के लिए पानी जुटाने में काफी परेशानी हो रही है. लोग दूर-दराज के कुओं और हैंडपंपों पर निर्भर हो गये हैं. महिलाओं और बच्चों को पानी लाने के लिए अधिक मशक्कत करनी पड़ रही है. कई बार लंबी लाइन में लगनी पड़ती है. इससे समय और श्रम दोनों की बर्बादी हो रही है. ग्रामीणों के अनुसार, इस समस्या की जानकारी पंचायत की मुखिया रूपा देवी को दूरभाष के माध्यम से दी गयी थी. उन्होंने जल्द मरम्मत का आश्वासन दिया था, लेकिन एक माह बीत जाने के बाद भी स्थिति जस की तस बनी हुई है. मुखिया रूपा देवी ने कहा कि जलमीनार की खराबी दूर कराने का प्रयास जारी है. संबंधित विभाग से संपर्क किया गया है. जल्द ही जलापूर्ति बहाल की जायेगी. ग्रामीणों ने कहा कि यदि गर्मी शुरू होने से पहले जलमीनार ठीक नहीं हुई, तो पेयजल संकट और गहरा सकता है. उन्होंने विभाग से अविलंब मरम्मत कर जलापूर्ति शुरू कराने की मांग की है.

विज्ञापन
Saroj Tiwary

लेखक के बारे में

By Saroj Tiwary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola