PVUNL CISF इकाई में देशभक्ति के रंग में रंगा स्वतंत्रता दिवस समारोह
स्वतंत्रता दिवस पर परेड करते जवान : प्रभात खबर
पतरातू में पीवीयूएनएल सीआईएसएफ इकाई परिसर में 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह उत्साह के साथ मनाया गया. कमांडेंट विभु सिंह प्रतिहार ने ध्वजारोहण किया. जवानों और बच्चों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत प्रस्तुती दी.
पतरातू : पीवीयूएनएल पतरातू इकाई परिसर में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) इकाई की ओर से 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. समारोह में सीआईएसएफ के अधिकारियों, जवानों समेत उनके परिवारजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. समारोह के मुख्य अतिथि कमांडेंट विभु सिंह प्रतिहार ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया.
सीआईएसएफ जवानों ने शानदार परेड की प्रस्तुती की
इसके बाद सीआईएसएफ जवानों ने शानदार परेड प्रस्तुत कर अनुशासन, एकता और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय दिया. समारोह में जवानों के बच्चों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया. उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया. इस अवसर पर कमांडेंट विभु सिंह प्रतिहार ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सीआईएसएफ देश के महत्वपूर्ण औद्योगिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा के साथ राष्ट्र के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है.
राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ
उन्होंने जवानों से पूरी निष्ठा, अनुशासन और समर्पण के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का आह्वान किया. समारोह के अंत में अधिकारियों एवं जवानों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई. राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










