PVUNL में हर्षोल्लास के साथ मना स्वतंत्रता दिवस: मेधावी विद्यार्थियों व उत्कृष्ट कर्मियों को किया गया सम्मानित

Updated:
विज्ञापन

झंडातोलन करते सीईओ व अन्य| Prabhat Khabar

पतरातू पीवीयूएनएल में स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण, मेधावी छात्रों और उत्कृष्ट कर्मियों को किया गया सम्मानित. जानिए समारोह की मुख्य झलकियां.

विज्ञापन

पतरातू: पतरातू विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (पीवीयूएनएल) में 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह शनिवार को टाउनशिप ग्राउंड में हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया. समारोह में पीवीयूएनएल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) एके सहगल ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया. इसके बाद उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों ने राष्ट्रगान के साथ तिरंगे को सलामी दी. इससे पूर्व ओएंडएम कार्यालय, प्रोजेक्ट कार्यालय एवं बाल भवन में भी ध्वजारोहण किया गया. समारोह में सीआईएसएफ, डीएवी विद्यालय के विद्यार्थियों तथा डीजीआर समूह की ओर से शानदार गार्ड ऑफ ऑनर प्रस्तुत किया गया.

स्कूली बच्चों ने प्रस्तुत किया सांस्कृतिक कार्यक्रम

समारोह को संबोधित करते हुए सीईओ एके सहगल ने पीवीयूएनएल की उपलब्धियों समेत तकनीकी क्षेत्र में हो रही प्रगति की जानकारी दी. उन्होंने कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व, सामुदायिक विकास सहित विभिन्न क्षेत्रों में किए जा रहे कार्यों का उल्लेख करते हुए टीम पीवीयूएनएल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के समर्पण और उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की. कार्यक्रम के दौरान डीएवी स्कूल, बाल भवन एवं सृजन के विद्यार्थियों ने देशभक्ति और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए.


उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों व कर्मचारियों को किया गया सम्मानित

इस अवसर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों समेत विद्यार्थियों को विभिन्न पुरस्कारों से सम्मानित किया गया. मुख्य कार्यकारी अधिकारी उत्कृष्टता पुरस्कार, सुरक्षा पुरस्कार, स्वास्थ्य चैंपियन पुरस्कार, मेधा प्रतियोगिता के विजेताओं तथा सरकारी विद्यालयों के मेधावी विद्यार्थियों को उत्कृष्ट मेधा पुरस्कार प्रदान किए गए.पीवीयूएनएल ने सामाजिक सरोकार के तहत आसपास के विद्यालयों से जुड़े वरिष्ठ नागरिकों को चलने में सहायता के लिए वॉकिंग स्टिक वितरित की.वहीं जरूरतमंद लोगों को ट्राईसाइकिल भी प्रदान की गई. समारोह के बाद टाउनशिप में नवनिर्मित मल्टीपरपज हॉल एवं बैडमिंटन हॉल का उद्घाटन किया गया. इस अवसर पर स्वर्णरेखा महिला समिति की अध्यक्ष रेनू सहगल, सीजीएम (ओएंडएम) मनीष खेतरपाल, जीएम (प्रोजेक्ट) विष्णु दत्ता दास, जीएम (प्रशासन एवं अनुरक्षण) ओपी सोलंकी, जीएम (ऑपरेशन) अरुण सिंह, जीएम एफएम प्रशांत पाटिल, एचओएचआर जियाउर रहमान समेत अन्य महाप्रबंधक, एजीएम, अधिकारी, कर्मचारी एवं उनके परिवारजन उपस्थित थे.

16 पीटीआर- डी में झंडातोलन करते सीईओ व अन्य, 16 पीटीआर- ई में मार्च पास्ट करते सीआईएफ के जवान | Prabhat Khabar Network
16 पीटीआर- डी में झंडातोलन करते सीईओ व अन्य, 16 पीटीआर- ई में मार्च पास्ट करते सीआईएफ के जवान | Prabhat Khabar Network


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola