ईद-उल-फितर पर जिले में दिखा खुशियों का माहौल, लोगों ने दी मुबारकबाद

Updated:
विज्ञापन
ईद-उल-फितर पर जिले में दिखा खुशियों का माहौल, लोगों ने दी मुबारकबाद

ईद-उल-फितर पर जिले में दिखा खुशियों का माहौल, लोगों ने दी मुबारकबाद

विज्ञापन

बच्चे, युवा व बुजुर्गों ने एक दूसरे से मिल कर ईद की बांटीं खुशियां रामगढ़. ईद-उल-फितर का पर्व शनिवार को रामगढ़ शहर में धूमधाम से मनाया गया. ईद आपसी भाईचारे, मुहब्बत व खुशियों का पर्व है. आम और खास सभी लोग एक साथ एक पंक्ति में खड़े होकर ईद की नमाज अदा की. रामगढ़ शहर की सभी मस्जिदों में निर्धारित समय पर ईद की नमाज लोगों ने पढ़ी. शहर की गोलपार जामा मस्जिद में मौलाना मरहुबल हसन ने नमाज पढ़ायी. मस्जिदे कुबा में हाफीज फिरोज, मदीना मस्जिद में मौलाना कलीम, मस्जिद अक्शा में हाफीज लुकमान, ईदगाह नयीसराय में मौलाना मुजीब आलम, इकरा मस्जिद कर्बला मुहल्ला में मौलाना सद्दाम, कादरी मस्जिद में मौलाना कलीमुद्दीन रिजवी, इब्राहिम मस्जिद में मौलाना श्मशाद अंसारी व नूरी मस्जिद में मोइन ने नमाज अदा करायी. ईद की नमाज के बाद सभी मस्जिदों में रामगढ़ शहर के लिए दुआ मांगी गयी. बुरे कामों से परहेज करने, एक दूसरे को तकलीफ नहीं देने, नशा नहीं करने, झूठ नहीं बोलने, आपस में मिल कर रहने की बात कही गयी. राज्य व देश की तरक्की के लिए दुआ मांगी गयी. बच्चे, युवा व बुजुर्ग एक दूसरे से मिल कर ईद की खुशियां बांटी. सभी के जीवन में खुशियां और तरक्की लाने की कामना की.

विज्ञापन
Saroj Tiwary

लेखक के बारे में

By Saroj Tiwary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola