ePaper

हिंदी में लेखन की परंपरा को और समृद्ध करें : कुलाधिपति

Updated at : 21 Sep 2025 10:48 PM (IST)
विज्ञापन
हिंदी में लेखन की परंपरा को और समृद्ध करें : कुलाधिपति

हिंदी में लेखन की परंपरा को और समृद्ध करें : कुलाधिपति

विज्ञापन

रामगढ़. राधा गोविंद विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग ने हिंदी सप्ताह मनाया. कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यार्थियों ने कुलाधिपति बीएन साह, सचिव प्रियंका कुमारी, कुलपति प्रो डॉ रश्मि, कुलसचिव प्रो डॉ निर्मल कुमार मंडल, वित्त एवं लेखा पदाधिकारी डॉ संजय कुमार, परीक्षा नियंत्रक प्रो डॉ अशोक कुमार व प्रबंध समिति सदस्य अजय कुमार ने किया. हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ मनमीत कौर ने कहा कि हिंदी सप्ताह छात्रों के लिए भाषा को समझने, आत्मसात करने और सृजनात्मकता प्रदर्शित करने का सशक्त मंच है. कुलाधिपति बीएन साह ने कहा कि हिंदी साहित्य समाज को पहचानने और उसे शब्द देने की क्षमता रखता है. उन्होंने हिंदी में लेखन की परंपरा को और समृद्ध करने को कहा. प्रतियोगिताओं के विजेताओं को स्मृति-चिह्न व प्रमाण पत्र दिये गये. कविता-पाठ में सुधा कुमारी प्रथम, वाद-विवाद में सुधा कुमारी व अंजली कुमारी यादव क्रमशः प्रथम व द्वितीय, निबंध लेखन में गीता कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. भाषण प्रतियोगिता में अंजली कुमारी यादव विजेता रहीं. धन्यवाद ज्ञापन सहायक प्राध्यापक डॉ अंजनी कुमार मिश्रा व संचालन डॉ सत्येंद्र कुमार ने किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SAROJ TIWARY

लेखक के बारे में

By SAROJ TIWARY

SAROJ TIWARY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola