अग्रवाल संघ की समिति ने पद एवं गोपनीयता की ली शपथ

Updated:
विज्ञापन
अग्रवाल संघ की समिति ने पद एवं गोपनीयता की ली शपथ

अग्रवाल संघ की समिति ने पद एवं गोपनीयता की ली शपथ

विज्ञापन

रामगढ़. नारनौलिया अग्रवाल संघ की नवगठित कार्यकारिणी समिति का शपथ ग्रहण समारोह गोला रोड स्थित अग्रसेन भवन में आयोजित किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की गयी. सात सदस्यीय सलाहकार समिति की घोषणा की गयी. इसमें गौरीशंकर अग्रवाल, मदनलाल अग्रवाल, जय प्रकाश अग्रवाल, डॉ सुनील कुमार अग्रवाल, अरुण अग्रवाल, नागेंद्र अग्रवाल व विजय अग्रवाल को शामिल किया गया. डॉ सुनील अग्रवाल ने नयी कार्यकारिणी समिति के सभी पदाधिकारियों व सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी. कार्यकारिणी समिति में 21 सदस्य शामिल हैं. अध्यक्ष रंजन अग्रवाल, सचिव गुप्तेश्वर प्रसाद अग्रवाल, कोषाध्यक्ष सुनील कुमार अग्रवाल, उपाध्यक्ष मनोज अग्रवाल, सह सचिव डॉ ताराशंकर अग्रवाल, प्रवक्ता डॉ धर्मवीर अग्रवाल, मीडिया प्रभारी पुरुषोत्तम अग्रवाल, भंडारपाल अरुण अग्रवाल व धर्मशाला निरीक्षक पप्पू अग्रवाल ने शपथ ली. सदस्य के रूप में अनिल अग्रवाल, प्रकाश अग्रवाल, अरुण अग्रवाल, उमेश अग्रवाल, संजय अग्रवाल, सीए राहुल अग्रवाल, भरत अग्रवाल, अमित अग्रवाल, अरविंद अग्रवाल, प्रिंस अग्रवाल, पप्पू अग्रवाल व अंकित कुमार शामिल हैं. अध्यक्ष रंजन अग्रवाल ने सभी सदस्यों को बधाई दी. निवर्तमान अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल व पूर्व पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया.

विज्ञापन
Saroj Tiwary

लेखक के बारे में

By Saroj Tiwary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola