ePaper

कनॉट प्लेस की तर्ज पर होगा गोला मार्केटिंग काॅम्प्लेक्स का निर्माण

Updated at : 22 May 2025 11:30 PM (IST)
विज्ञापन
कनॉट प्लेस की तर्ज पर होगा गोला मार्केटिंग काॅम्प्लेक्स का निर्माण

कनॉट प्लेस की तर्ज पर होगा गोला मार्केटिंग काॅम्प्लेक्स का निर्माण

विज्ञापन

रामगढ़. दिल्ली के कनॉट पैलेस की तर्ज पर गोला मार्केटिंग काॅम्प्लेक्स का निर्माण किया जायेगा. इसमें 78 दुकानों का निर्माण कराया जायेगा. डेली मार्केट में 84 वेंडिंग जोन भी बनाये जायेंगे. योजना को लेकर गुरुवार को उपायुक्त चंदन कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में बैठक हुई. उपायुक्त ने गोला मार्केटिंग परिसर के निर्माण को लेकर जनप्रतिनिधियों, स्थानीय लोगों व अधिकारियों के साथ चर्चा की. गोला के अंचल अधिकारी को तत्काल स्थल निरीक्षण करने व जमीन की मापी करने, तत्काल व्यवस्था के तहत स्थल पर वेंडिंग जोन की घेराबंदी करते हुए थोक विक्रेताओं के लिए स्थान चिह्नित करने का निर्देश दिया. जनप्रतिनिधियों ने भी निर्माण से संबंधित जानकारी दी. बैठक में उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, जिला परिषद सदस्य, प्रभारी पदाधिकारी गोपनीय शाखा, गोला प्रखंड विकास पदाधिकारी, गोला के अंचल अधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SAROJ TIWARY

लेखक के बारे में

By SAROJ TIWARY

SAROJ TIWARY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola