जीएम ने गिद्दी चिकित्सालय का निरीक्षण किया
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 06 May 2024 6:07 PM
अरगड्डा महाप्रबंधक संजय कुमार झा ने सोमवार को आदर्श क्षेत्रीय चिकित्सालय गिद्दी का निरीक्षण किया.
साफ-सफाई, मेल व फीमेल वार्ड में एसी तथा आउटडोर में पंखा लगाने का दिया निर्देश फोटो 6गिद्दी1-निरीक्षण करते अरगड्डा जीएम व अन्य गिद्दी(हजारीबाग). अरगड्डा महाप्रबंधक संजय कुमार झा ने सोमवार को आदर्श क्षेत्रीय चिकित्सालय गिद्दी का निरीक्षण किया. उन्होंने इस दौरान चिकित्सालय परिसर की झाड़ियों में रविवार को लगी आग के बारे में जानकारी ली. महाप्रबंधक श्री झा ने पुरुष व महिला वार्ड तथा चिकित्सालय के सभी कमरों का जायजा लिया. उन्होंने पुरुष व महिला वार्ड में एसी तथा आउटडोर में पंखा लगाने का निर्देश दिया. महाप्रबंधक संजय कुमार झा ने सिविल विभाग के अधिकारी को अस्पताल परिसर की साफ-सफाई कराने का निर्देश दिया. क्षेत्रीय चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. गोपाल उरांव ने उन्हें बताया कि एक्स-रे टेक्नीशियन, पैथोलॉजी, इसीजी टेक्नीशियन तथा मैनपावर की कमी है. अरगड्डा जीएम ने उनसे इस संदर्भ में लिखित जानकारी मांगी. कहा कि इसे लेकर सीसीएल मुख्यालय से बातचीत की जायेगी और जो कमियां है, उसे दूर करने की कोशिश की जायेगी. उन्होंने कहा कि अस्पताल के अंदर व बाहर स्वच्छ रखना बेहद जरूरी है. इस मौके पर डॉ. जेडआइ खान, डॉ. संजय सौरभ, अरगड्डा क्षेत्रीय सिविल अभियंता गौरव तिवारी, गिद्दी सिविल अभियंता मो. यासीन, मजदूर नेता अरूण कुमार सिंह, राजेश गुप्ता, चिकित्साकर्मी विनोद कुमार, केशव राय, धीरज कुमार उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










