भुरकुंडा में समाज के उत्थान पर मंथन, ‘राष्ट्रीय घासी प्रोग्रेस सोसायटी’ के नाम से संचालित होंगी गतिविधियां

Updated:
विज्ञापन

मौके पर उपस्थित लोग | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

भुरकुंडा में राष्ट्रीय घासी समिति की बैठक में समाज के उत्थान का संकल्प लिया गया. 'राष्ट्रीय घासी प्रोग्रेस सोसायटी भुरकुंडा' के गठन के साथ ही समाज को मजबूत और संगठित बनाने पर जोर दिया गया.

विज्ञापन

भुरकुंडा(रामगढ़). अकेला नगर भुरकुंडा में रविवार को समाज के उत्थान को लेकर राष्ट्रीय घासी समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता प्रकाश नायक ने की, जबकि संचालन बाबूलाल नायक ने किया. बैठक में संगठन की मजबूती, शिक्षा पर जागरूकता अभियान चलाने सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा हुई.

विज्ञापन

‘राष्ट्रीय घासी प्रोग्रेस सोसायटी’ नाम से होंगी गतिविधियां

बैठक में निर्णय लिया गया कि समाज का नामकरण ‘राष्ट्रीय घासी प्रोग्रेस सोसायटी भुरकुंडा’ के नाम से किया गया है. इसी नाम से अब समाज की सभी गतिविधियां संचालित होंगी. वक्ताओं ने एक स्वर में संकल्प लिया कि समाज के अंतिम पायदान में खड़े हर उस व्यक्ति तक पहुंचा जाएगा, जो अभी मुख्यधारा से कटा हुआ है. उनसे संपर्क कर, उन्हें एक सूत्र में पिरोकर समाज को मजबूत, सशक्त और संगठित बनाया जाएगा.

ये भी पढ़ें: राधा अष्टमी पर ‘हरे राम, हरे कृष्ण’ से गूंजा सांडी, 48 घंटे के अखंड हरिकीर्तन में उमड़े श्रद्धालु

युवाओं को आगे लाने पर जोर

समाज को नई दिशा देने के लिए युवाओं को आगे लाने पर विशेष जोर दिया गया. संगठन में युवाओं को महत्वपूर्ण कार्यभार सौंपा जाएगा, ताकि नई ऊर्जा और नए विचारों से समाज का विकास हो सके.

27 सितंबर को होगी अगली बैठक

मौके पर किशोर कुमार अकेला, राजेश नायक, चेतलाल नायक, धनंजय नायक, देवरिया पंचायत के मुखिया विकास नायक, सूरज नायक, कुंदन नायक, मुकेश नायक सहित कई सदस्य मौजूद थे. सर्वसम्मति की अगली बैठक 27 सितंबर को अकेला नगर, भुरकुंडा स्थित किशोर अकेला के निवास पर आयोजित होगी.

ये भी पढ़ें: रामगढ़ के दुलमी में पीसीसी पथ का शिलान्यास, बरसात में आवागमन की परेशानी से मिलेगी राहत

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola