गोला के गोकुल पब्लिक स्कूल में कराटे परीक्षा, 5 विद्यार्थियों को येलो और 15 को ऑरेंज बेल्ट

Updated:
विज्ञापन

फोटो फाइल : 08गोला, 01- कला का प्रदर्शन करते छात्र | Prabhat Khabar Network

गोला के गोकुल पब्लिक स्कूल में आयोजित कराटे परीक्षा में 20 छात्रों को येलो और ऑरेंज बेल्ट से सम्मानित किया गया। छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया।

विज्ञापन

गोला: गोला के मठवाटांड स्थित गोकुल पब्लिक स्कूल में शनिवार को आठवां एवं नौवां कराटे परीक्षा का आयोजन किया गया. परीक्षा में विद्यार्थियों ने अनुशासन, आत्मविश्वास, शारीरिक क्षमता और कराटे तकनीकों का शानदार प्रदर्शन किया. विद्यार्थियों ने काता, पंच, किक और आत्मरक्षा के विभिन्न कौशल प्रस्तुत किये. मुख्य अतिथि शॉटोकान फेडरेशन ऑफ इंडिया के टेक्निकल डायरेक्टर एवं ब्लैक बेल्ट सात डैन मिस्टर नरेंद्र सिन्हा ने परीक्षा ली.

उन्होंने विद्यार्थियों को स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने और निरंतर अभ्यास के माध्यम से अगले स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने की सलाह दी. विशिष्ट अतिथि शॉटोकान फेडरेशन ऑफ इंडिया के सचिव एवं ब्लैक बेल्ट छह डैन मिस्टर शशि पांडेय ने बच्चों को बधाई देते हुए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया.

कराटे प्रशिक्षक ब्लैक बेल्ट दो डैन कमल नायक एवं भीम कुशवाहा ने विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाया. परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले पांच विद्यार्थियों को येलो बेल्ट और 15 विद्यार्थियों को ऑरेंज बेल्ट प्रदान की गयी. अन्य विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र दिया गया.

विद्यालय के निदेशक प्रवेश कुमार एवं प्रधानाध्यापिका ताप्ती कुमारी ने विद्यार्थियों की सराहना करते हुए कहा कि कराटे से बच्चों में आत्मविश्वास, शारीरिक क्षमता व आत्मरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ती है. मौके पर अभिभावक व विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद थे.


विज्ञापन
Raj Kumar

लेखक के बारे में

By Raj Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola