सौंदा बस्ती में शिव मंदिर की पहली वर्षगांठ मनी

Updated:
विज्ञापन
सौंदा बस्ती में शिव मंदिर की पहली वर्षगांठ मनी

सौंदा बस्ती स्थित शिव मंदिर का वार्षिकोत्सव गुरुवार को पूरे भक्तिभाव से मनाया गया.

विज्ञापन

10बीएचयू0010-अनुष्ठान में शामिल श्रद्धालु, 0011-उपस्थित सांसद व अन्य. भुरकुंडा. सौंदा बस्ती स्थित शिव मंदिर का वार्षिकोत्सव गुरुवार को पूरे भक्तिभाव से मनाया गया. इस अवसर पर 301 कलशों के साथ शोभायात्रा निकाली गयी. शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालु ने कलश में जल भरकर नगर भ्रमण किया. हर-हर महादेव के उदघोष के बीच मंदिर परिसर में कलश की स्थाप��ा की गयी. पुरोहित आचार्य सत्येंद्र मिश्रा ने सभी अनुष्ठान संपन्न कराया. अनुष्ठान में बतौर यजमान विकेश कुमार, महानंद साव, माधव प्रसाद, दीपक प्रसाद व किशोर प्रसाद सपत्नीक शामिल हुए. इस अवसर पर राज्यसभा सांसद आदित्य साहू सहित कई भाजपा कार्यकर्ता भी उपस्थित थे. पूजा के उपरांत महाभंडारे का आयोजन हुआ. भंडारे का उदघाटन बरका-सयाल जीएम अजय सिंह ने किया. भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया. आयोजन समिति ने बताया कि करीब एक वर्ष पूर्व असामाजिक तत्वों ने मंदिर की प्रतिमाओं को खंडित कर दिया था. जिसके बाद धार्मिक अनुष्ठान के बीच नयी प्रतिमा स्थापित की गयी थी. नयी प्रतिमा स्थापित होने के बाद यह मंदिर की पहली वर्षगांठ थी. आयोजन को सफल बनाने में संरक्षक भागवत साहू, वासुदेव साहू, गजानंद प्रसाद, राम प्रसाद साहू, जगमोहन साहू, दयानंद प्रसाद, सुनील साहू, सुधीर प्रसाद, चक्रधर प्रसाद, हरिहर प्रसाद, नरेंद्र प्रसाद, डॉ संजय सिंह, सुधीर प्रसाद, रामकुमार प्रसाद, दिलीप प्रसाद, ललन प्रसाद, अंबर कुमार, राजेश प्रसाद, विजय प्रसाद, बबलू गुप्ता, भोला, मिंटू का योगदान रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
विकाश नाथ

लेखक के बारे में

By विकाश नाथ

26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola