आत्मा कार्यालय में कृषक वैज्ञानिक अंतर्मिलन कार्यक्रम संपन्न

Updated:
विज्ञापन
आत्मा कार्यालय में कृषक वैज्ञानिक अंतर्मिलन कार्यक्रम संपन्न

आत्मा कार्यालय रामगढ़ में सोमवार को कृषक वैज्ञानिक अंतर्मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

रामगढ़. आत्मा कार्यालय रामगढ़ में सोमवार को कृषक वैज्ञानिक अंतर्मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. यह कार्यक्रम एग्रीकल्चर एक्सटेंशन (कृषोन्नति योजना) 2025-26 के तहत आयोजित हुआ. कार्यक्रम में प्रधान-सह-वरीय वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केंद्र रामगढ़, डॉ. सुधांशु शेखर ने किसानों को उन्नत कृषि पद्धतियों की जानकारी दी. उन्होंने खेत की तैयारी, उन्नत बीजों का चयन, मिश्रित एवं समेकित खेती पर विस्तार से चर्चा की. साथ ही किसानों को पारंपरिक खेती तक सीमित न रहकर मत्स्य पालन, गव्य पालन और पशुपालन अपनाने की सलाह दी. उन्होंने कहा कि आय के विविध स्रोत अपनाकर किसान अपनी आय को दोगुना-तीन गुना तक बढ़ा सकते हैं. डॉ. शेखर ने ग्रीष्म ऋतु में खेत की तैयारी और कम अवधि वाली फसलों के चयन पर बल दिया. जल संचयन और मेड़बंदी को उन्होंने मृदा एवं जल संरक्षण के लिए आवश्यक बताया. कार्यक्रम में जिला पशुपालन पदाधिकारी लाल बिहारी प्रसाद ने विभागीय योजनाओं की जानकारी दी और किसानों को उनका लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया. जिला मत्स्य पदाधिकारी अरूप कुमार चौधरी ने बायोफ्लोक तकनीक से फिश फार्मिंग की जानकारी दी, जिससे किसानों की आय में उल्लेखनीय वृद्धि संभव है. इस अवसर पर उप परियोजना निदेशक आत्मा रामगढ़ संजय कुमार मंडल ने कृषि विभाग की योजनाओं और डिजिटल क्रॉप सर्वे (डीसीएस) की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि सर्वे का कार्य तेजी से चल रहा है और इसे 15 फरवरी तक पूरा करने का लक्ष्य है. कार्यक्रम में जिले के सभी प्रखंडों के किसान शामिल हुए और वैज्ञानिकों व पदाधिकारियों से संवाद कर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया.

विज्ञापन
Vikash Nath

लेखक के बारे में

By Vikash Nath

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola