..सबस्टेशन की बिजली आपूर्ति डीजीएमएस ने कराया बंद, 27 घंटे बाद आयी बिजली

Updated:
विज्ञापन
..सबस्टेशन की बिजली आपूर्ति डीजीएमएस ने कराया बंद, 27 घंटे बाद आयी बिजली

सीसीएल की केदला उत्खनन परियोजना के विद्युत सबस्टेशन का रांची से आये डीजीएमएस ने औचक निरीक्षण किया. इस दौरान सब स्टेशन के सिस्टम में कई कमियां पायी गयी थी.

विज्ञापन

केदला. सीसीएल की केदला उत्खनन परियोजना के विद्युत सबस्टेशन का रांची से आये डीजीएमएस ने औचक निरीक्षण किया. इस दौरान सब स्टेशन के सिस्टम में कई कमियां पायी गयी थी. सब स्टेशन का रेनुएशन का काम पिछले कई सालों से नहीं हुआ था. इसके अलावा कई प्रकार की तकनीकी खराबी पाये जाने के बाद डीजीएमएस इलेक्ट्रिकल टी अरुण कुमार ने विद्युत आपूर्ति बंद कराने का आदेश दिया. आदेश में कहा कि जब तक तमाम तकनीकी खराबी की समस्या दूर नहीं हो जाती है, तब तक सब स्टेशन से बिजली आपूर्ति बंद रहेगी. हालांकि इस दौरान पीओ ने प्रोडक्शन मंथ का हवाला दिया. और कहा कि बिजली नहीं रहने से कोयला उत्पादन पर असर पड़ेगा. डीजीएमएस ने पीओ के अनुरोध को ठुकराकर वापस रांची लौट गया. वही सब स्टेशन काम नहीं करने के कारण 27 घंटे से केदला नगर में बिजली गुल रहा. बिजली नहीं रहने से सड़कों पर भी अंधेरा छा गया है. वही लोगों में दहशत का माहौल व्याप्त था. 27 घंटे बाद केदला में बिजली आयी. इसके बाद लोगों की राहत की सांस ली. ..विधायक ममता देवी ने स्कॉलरशिप नहीं मिलने का मुद्दा विधानसभा में उठाया रामगढ़. रामगढ़ विधायक ममता देवी ने झारखंड विधानसभा में शून्य काल प्रश्न के माध्यम से राज्य के छात्र–छात्राओं को अब तक छात्रवृत्ति नहीं मिलने का मुद्दा उठाया. उन्होंने सदन को बताया कि शैक्षणिक सत्र का काफी समय बीत जाने के बावजूद हजारों विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति की राशि प्राप्त नहीं हुई है. उन्होंने कहा कि छात्रवृत्ति गरीब, वंचित, आदिवासी, दलित व मध्यम वर्गीय परिवारों के विद्यार्थियों के लिए शिक्षा जारी रखने का महत्वपूर्ण आधार है. राशि समय पर नहीं मिलने से कई विद्यार्थी आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं. फीस जमा करने में परेशानी हो रही है. कुछ विद्यार्थियों के सामने पढ़ाई छोड़ने की स्थिति उत्पन्न हो गयी है. विधायक ने सभी पात्र छात्र–छात्राओं को अविलंब लंबित राशि भुगतान की मांग करते हुए भविष्य में पारदर्शी व समयबद्ध व्यवस्था लागू करने की बात कही.

विज्ञापन
Vikash Nath

लेखक के बारे में

By Vikash Nath

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola