चितरपुर : खुशियों की सौगात लेकर आता है ईद का पर्व

Updated:
विज्ञापन
चितरपुर : खुशियों की सौगात लेकर आता है ईद का पर्व

चितरपुर : खुशियों की सौगात लेकर आता है ईद का पर्व

विज्ञापन

चितरपुर. चितरपुर प्रखंड क्षेत्र में शनिवार को ईद का पर्व भाईचारे के साथ मनाया गया. सुबह से ही मस्जिदों और ईदगाहों में नमाजियों की भीड़ उमड़ पड़ी. चितरपुर जामा मस्जिद, उमर मस्जिद, मदीना मस्जिद, छोटी मस्जिद, हेरा मस्जिद, एकरा मस्जिद, पहाड़ी मस्जिद, मुकद्दस मस्जिद सहित अन्य मस्जिदों के अलावा मायल ईदगाह, भुचूंगडीह, मारंगमरचा, बड़कीपोना और रजरप्पा प्रोजेक्ट क्षेत्र में हजारों अकीदतमंदों ने नमाज अदा की. चितरपुर जामा मस्जिद में इमाम मौलाना हाफिज कारी मुफ्ती सलाउद्दीन जफर मजाहिरी ने नमाज अदा करायी. उन्होंने कहा कि ईद -उल -फितर का पर्व खुशियों की सौगात लेकर आता है. छोटे-छोटे बच्चों में पर्व को लेकर खासा उत्साह देखा गया. नये कपड़े पहनकर बच्चे खुशी से झूमते नजर आये. वहीं, पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया था. डीएसपी अजय कुमार साहू, रजरप्पा थाना प्रभारी कृष्ण कुमार सहित कई अधिकारी पुलिस बल के जवानों के साथ विभिन्न स्थानों पर तैनात रहे और लगातार निगरानी करते नजर आये. मौके पर शफीक अनवर, शहजादा अनवर, जका उल्लाह, इंतखाब आलम, यूसुफ मजहर, हाजी वजीह उल्लाह, मो इंशा अल्लाह, शहरियार अहमद, सना उल्लाह, अरशद उल्लाह, साजिद हुसैन, नइम, जाहिद अहमद, तनवीर आलम, अब्दुल हकीम, मो जिलानी, जहीरुल हसन खान, समसुल हक, जियाउल अंसारी उपस्थित थे.

विज्ञापन
Saroj Tiwary

लेखक के बारे में

By Saroj Tiwary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola