पेंशनर कल्याण समाज ने डीइओ व डीएसइ को किया सम्मानित

पेंशनर कल्याण समाज ने डीइओ व डीएसइ को किया सम्मानित
पेंशनर समाज की समस्यायों का समाधान होना चाहिए : डीइओ 18आर-6- डीइओ को सम्मानित करती पेंशनर समाज की वरीय महिला. रामगढ़. रामगढ़ के जिला कार्यालय अनुमंडल परिसर में झारखंड पेंशनर कल्याण समाज, रामगढ़ के तत्वावधान में बुधवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. समारोह की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह ने की. पेंशनर कल्याण समाज के पदाधिकारियों ने डीइओ कुमारी नीलम व डीएसइ संजीत कुमार का स्वागत किया. डीइओ कुमारी नीलम ने कहा कि पेंशनर समाज अग्रज हैं. उनकी समस्यायों का समाधान होना चाहिए. समाज के लोगों ने विभाग में काफी लंबे समय तक सेवा दी है. अब उनकी समस्याओं के निराकरण करने का समय आ गया है. उन्होंने कहा कि किसी प्रकार की समस्या होने पर उनसे संपर्क किया जा सकता है. डीएसइ संजीत कुमार ने कहा कि इस समाज में आकर अपनापन लगता है. मौके पर आशुतोष सिंह, छोटू लाल मोदी, पन्ना लाल राम, वृंदावन सिंह, दिलीप, दूधेश्वर महतो, अशोक, प्रमिला, बलराम सिंह, दिलीप, ऋषिदेव चौधरी, दूधेश्वर महतो, भुनेश्वर ठाकुर, पन्ना लाल, वृंदावन सिंह, दिलीप साहा, देवशरण महतो, कुमार प्रमिला, भुनेश्वर ठाकुर, सुधीर, बसंत, रामप्रसाद महतो, रेशम, रामस्वरूप, बालगोविंद, ऋषिदेव, शिववचन, नागेश्वर प्रसाद, उमा, सत्येंद्र, कृष्णा उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




