त्योहारों को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग ने की दुकानों की जांच

त्योहारों को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग ने की दुकानों की जांच
रामगढ़. खाद्य सुरक्षा विभाग ने होली व रमजान को ध्यान में रखते हुए विभिन्न होटल व मिठाई दुकानों में बुधवार को निरीक्षण अभियान चलाया. इस दौरान सुभाष चौक स्थित शालीमार स्वीट्स, प्रिया स्वीट्स, पूनम स्वीट्स सहित अन्य प्रतिष्ठानों की जांच की गयी. पेड़ा, पनीर, बूंदी लड्डू, खोया बर्फी व खोया का नमूना लिया गया. सभी नमूनों को जांच के लिए खाद्य प्रयोगशाला भेजा गया. अन्य खाद्य कारोबारियों के प्रतिष्ठानों का भी निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिया गया. खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, लेबलिंग, एक्सपायरी तिथि और स्वच्छता की जांच की. दुकानदारों को एक्सपायरी उत्पाद नहीं बेचने, सभी खाद्य सामग्री पर स्पष्ट लेबलिंग करने व नियमित पेस्ट कंट्रोल कराने को कहा गया. जांच टीम में खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी अदिति सिंह, रामनाथ प्रसाद व लुकेश रवानी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




