राहुल दुबे गैंग के दो अपराधी गिरफ्तार, भेजे गये जेल

Updated:
विज्ञापन
राहुल दुबे गैंग के दो अपराधी गिरफ्तार, भेजे गये जेल

राहुल दुबे गैंग के दो अपराधी गिरफ्तार, भेजे गये जेल

विज्ञापन

हेसला गांव में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की तैयारी में थे, जांच में हथियार के साथ पकड़ाये प्रतिनिधि, रामगढ़ रामगढ़ पुलिस ने राहुल दुबे गैंग के दो अपराधी को गिरफ्तार किया है. पुलिस को सोमवार की रात सूचना मिली थी कि पतरातू थाना क्षेत्र के हेसला गांव में राहुल दुबे गैंग के दो सदस्य हथियार के साथ किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की तैयारी में हैं. अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए सहायक पुलिस अधीक्षक सह पतरातू एसडीपीओ गौरव गोस्वामी के नेतृत्व में एसआइटी का गठन किया गया. टीम ने पतरातू थाना क्षेत्र में एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया. संगठित आपराधिक गिरोह पर रामगढ़ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है. उक्त बातें एसपी अजय कुमार ने एसपी कार्यालय में मंगलवार को प्रेस वार्ता में कही. एसपी ने बताया कि गठित टीम ने हेसला स्थित टाइप टू काली मंदिर मैदान के पास बाइक (जेएच 02 एबी 5319) सवार दो युवकों को रोका. पूछताछ में उनकी पहचान करण करमाली (19 वर्ष) व शिवम मिश्रा उर्फ शिवम आनंद (23 वर्ष) के रूप में हुई. तलाशी के दौरान करण करमाली के पास से 7.65 एमएम का लोडेड पिस्टल व तीन गोली व बाइक में टंगे बैग से नाइन एमएम का लोडेड कारबाइन व दो गोली बरामद किये गये. पकड़े गये आरोपियों ने बताया कि वह लोग राहुल दुबे गैंग के लिए काम करते हैं. किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे थे. उन्होंने चार अप्रैल को पतरातू स्थित ओसम डेयरी प्लांट में हुई गोलीबारी की घटना में भी शामिल थे. पतरातू थाना में मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. छापामारी दल में शामिल पुलिस पदाधिकारी : छापामारी दल में पुलिस अधीक्षक गौरव गोस्वामी, पुनि सत्येंद्र कुमार सिंह, पुअनि शिवलाल कुमार गुप्ता, पुअनि अख्तर अली, पुअनि उपेंद्र कुमार, अभिषेक कुमार, कैलाश कुमार, उमाशंकर कुमार वर्मा, शिवा कच्छप, मंटू कुमार शर्मा, अफजल हुसैन, रेणुका कुमारी दास, प्रेम कुमार ठाकुर, बंटी कुमार व पतरातू थाना सशस्त्र बल के जवान शामिल थे. प्रेस वार्ता में डीएसपी मुख्यालय चंदन वत्स, डीएसपी फौजान अहमद शामिल थे.

विज्ञापन
Saroj Tiwary

लेखक के बारे में

By Saroj Tiwary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola