लिफ्टर व पीओ के बीच का विवाद खत्म

लिफ्टर व पीओ के बीच का विवाद खत्म
रजरप्पा : रजरप्पा प्रोजेक्ट में गौरीशंकर व आशा इंटरप्राइजेज के लिफ्टर व वाशरी पीओ के बीच हुआ विवाद खत्म हो गया है. लिफ्टर कार्तिक महतो ने पीओ पर राशि मांगने का लगाये गये आरोप को वापस ले लिया है.
लिफ्टर श्री महतो ने विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि यहां गौरीशंकर व आशा इंटरप्राइजेज का सैकड़ों टन कोयला डीओ में लगा हुआ है. इसका निर्बाध रूप से उठाव हो रहा है. वाशरी पीओ ने समय-समय पर कोटा का भी आवंटन किया है.
पिछले दिन तकनीकी गड़बड़ी के कारण कोटा नहीं मिल पाया था. इसके कारण विवाद बढ़ गया था. उन्होंने कहा है कि पीओ और हमारे बीच कोई विवाद नहीं है. पीओ ने कभी पैसा नहीं मांगा था.
Post by : Pritish Sahay
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










