परियोजना में कोयला ढुलाई बाधित करने का निर्णय

Updated:
विज्ञापन
परियोजना में कोयला ढुलाई बाधित करने का निर्णय

परियोजना में कोयला ढुलाई बाधित करने का निर्णय

विज्ञापन

गिद्दी. लोकल सेल संचालन समिति की संयुक्त मोर्चा की बैठक बुधवार को गिद्दी सी वाशरी कॉलोनी में हुई. इसकी अध्यक्षता लखनलाल महतो ने की. बैठक में कहा गया कि रोजगार के सवाल पर पिछले 29 अक्तूबर को गिद्दी, गिद्दी सी व रैलीगढ़ा परियोजना कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया गया था. इस दौरान प्रबंधन को मांग पत्र सौंपा गया था, लेकिन हमारी मांगों पर प्रबंधन ने अब तक कोई पहल नहीं की है. बैठक में सात नवंबर को गिद्दी, गिद्दी सी व रैलीगढ़ा परियोजना में कोयला ढुलाई बाधित करने का निर्णय लिया गया. बैठक में आरडी मांझी, राजेंद्र गोप, पप्पू सिंह, सुनील गंझू, शहीद अंसारी, दिनेश्वर गंझू, राजेश महतो, मनोज महली, भीम साव, लक्ष्मीनारायण गंझू, असलम अंसारी, तहसीन कमर उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Saroj Tiwary

लेखक के बारे में

By Saroj Tiwary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola