वार्ड नौ के हर क्षेत्र में विकास का कार्य हुआ : शंकर मिश्रा
Author Vikash nath
Updated:
विज्ञापन

नगर परिषद रामगढ़ के वार्ड संख्या नाै के निर्वतमान पार्षद शंकर मिश्रा ने कहा कि उनके कार्यकाल में वार्ड क्षेत्र के सभी विद्यालयों में चहारदीवारी निर्माण किया गया.
विज्ञापन
रामगढ़. नगर परिषद रामगढ़ के वार्ड संख्या नाै के निर्वतमान पार्षद शंकर मिश्रा ने कहा कि उनके कार्यकाल में वार्ड क्षेत्र के सभी विद्यालयों में चहारदीवारी निर्माण किया गया. हर मुहल्ला व टोला में मास्ट लाइट, स्ट्रीट लाइट लगायी गयी. तालाब का सुंदरीकरण, सात मिनी जलमीनार बनायी गयी है. साहू टोला के रामजानकी मंदिर, देवी मंडप, करम स्थल, छठ घाट का का सुंदरीकरण किया गया. मरार अटल चौक से रेलवे फाटक तक रोड व नाली का निर्माण किया जा रहा है. हर टोला में पाइन से पानी की आपूर्ति की जा रही है. पीएम आवास 200 सहित वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, राशन कार्ड बनाया गया है. बीएफसीएल व इफिको के सीएसआर फंड से कई काम कराये गये हैं. पूरे वार्ड क्षेत्र में लोगों के सुख-दुख में हमेशा खडे रहते हैं. लोगों के सहयोग व समर्थन से सेवा का अवसर मिलता रहा है. सुरक्षित सीट होने के कारण उनकी पत्नी बुल्लू देवी मिश्रा चुनाव के मैदान में हैं. जनता का समर्थन मिला तो आनेवाले दिनों में इस वार्ड के विकास के लिये योजनाबद्ध तरीके से बचे काम को किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










