अंतिम पायदान पर खड़े दिव्यांगों को सशक्त करना जरूरी : विजय

Updated:
विज्ञापन
अंतिम पायदान पर खड़े दिव्यांगों को सशक्त करना जरूरी : विजय

अंतिम पायदान पर खड़े दिव्यांगों को सशक्त करना जरूरी : विजय

विज्ञापन

रामगढ़. रामगढ़ स्थित होटल शिवम इन में दिव्यांग परिवर्तन फाउंडेशन के तत्वावधान में दिव्यांग जागरूकता सह प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता दिव्यांग परिवर्तन फाउंडेशन के प्रदेश संरक्षक विजय मेवाड़ ने की. शिविर में जिले के विभिन्न प्रखंडों से 200 दिव्यांग महिला-पुरुष उपस्थित थे. शिविर के दौरान दिव्यांगों को उनके अधिकारों एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की जानकारी दी गयी. दारू प्रखंड के बीपीएम राजकुमार ने दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम-2016 पर जानकारी दी. बताया गया कि सभी दिव्यांगजनों के लिए स्वावलंबन पोर्टल पर यूडीआइडी कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य है. विशिष्ट अतिथि डॉ शारदा प्रसाद, शाहिद सिद्दीकी, वीरेंद्र कुमार, जितेंद्र कुमार, रीमा साहू, विजया लक्ष्मी, सुधा सिंह, सोनी सिंह, संजय सिंह, सम्मानित अतिथि नैना मेवाड़, संजय कुमार बक्शी थे. मुख्य संरक्षक विजय मेवाड़ ने कहा कि समाज को सशक्त बनाने के लिए समाज के अंतिम पायदान पर खड़े दिव्यांगजनों को सशक्त करना आवश्यक है. फाउंडेशन के निदेशक अतहर अली ने कहा कि संस्था के विस्तार करने को जरूरत बताया. सहायक शिक्षक नियुक्त दिव्यांग शिक्षक इरफान अंसारी को सम्मानित किया गया. मौके पर अकमल अंसारी, गुड़िया कुमारी गुप्ता, संदीप करमाली, अंजलि देवी, उषा लोहारा, जितेंद्र कुमार, बिनोद कुमार, मनोज करमाली, शिवचरण महतो, रविकांत, अलाउद्दीन अंसारी, सिमरन, रबीना, सुनीता मौजूद थे.

विज्ञापन
Saroj Tiwary

लेखक के बारे में

By Saroj Tiwary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola