महिला के शव के साथ ग्रामीणों ने पतरातू-रांची मार्ग किया जाम

महिला के शव के साथ ग्रामीणों ने पतरातू-रांची मार्ग किया जाम
पतरातू. पतरातू-रांची मेन रोड पर तालाटांड़ बेंती मोड़ के समीप बुधवार की देर शाम तेज रफ्तार बाइक (एमएच14एमबी1954) की चपेट में आकर घायल गांगी देवी (55) की मौत देर रात इलाज के दौरान रिम्स में हो गयी. गांगी सब्जी बेच कर अपने घर गंझू टोला तालाटांड़ लौट रही थी. इसी दौरान बाइक ने उसे चपेट में ले लिया. घटना के बाद बाइक सवार दोनों युवक बाइक छोड़ कर भाग गये. स्थानीय लोगों ने गांगी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, पतरातू पहुंचाया. प्राथमिक उपचार के बाद उसे रिम्स रेफर कर दिया गया. यहां गांगी की मौत हो गयी. इधर, पोस्टमॉर्टम के बाद गुरुवार को गांगी का शव तालाटांड़ पहुंचने पर ग्रामीणों ने शव के साथ रांची-पतरातू मेन रोड को जाम कर दिया. परिजन बाइक सवारों पर कानूनी कार्रवाई करने व मुआवजा की मांग कर रहे थे. मौके पर पहुंचे सीओ मनोज कुमार चौरसिया, थाना प्रभारी एसके गुप्ता ने सरकारी प्रावधान के तहत मुआवजा देने का आश्वासन दिया. परिजन को तत्काल पांच हजार रुपये दिये गये. करीब दो घंटे के बाद सड़क जाम खत्म हुआ.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




