ePaper

किसानों की समस्याओं को लेकर डीसी को ज्ञापन

Updated at : 19 Dec 2025 11:37 PM (IST)
विज्ञापन
किसानों की समस्याओं को लेकर डीसी को ज्ञापन

किसानों की समस्याओं को लेकर डीसी को ज्ञापन

विज्ञापन

रामगढ़. मुरामकलां पैक्स लिमिटेड, रामगढ़ का चयन धान अधिप्राप्ति केंद्र के रूप में नहीं किया गया है. इसके नाराज यहां के ग्रामीणों ने रामगढ़ उपायुक्त को शुक्रवार को ज्ञापन दिया. उपायुक्त ने किसानों की समस्या को संज्ञान में लेते हुए इसे उप विकास आयुक्त को देखने को कहा. विभाग ने भी सकारात्मक आश्वासन दिया. ग्रामीणों ने कहा कि इस पैक्स में 2013 से अभी तक धान अधिप्रप्ति का कार्य होता रहा है. जिला सहकारिता पदाधिकारी, हजारीबाग ने मुरामकलां पैक्स को 2025-26 के धान अधिप्राप्ति क्रय केंद्र के लिए चयन कर जिला आपूर्ति विभाग, रामगढ़ को भेजा था. 2025-26 में मुरामकलां पैक्स का चयन नहीं किया गया. ज्ञापन देने के दौरान यशोदा कुमारी, नुनूलाल महतो, सचिव अशोक कुमार महतो, ओमप्रकाश महतो, रमेश कुमार महतो, अनिकेत ओहदार, देवानंद महतो, पवन कुमार महतो, अनिल महतो, जोगेंद्र ओहदार, अर्जुन महतो, सीता देवी, यशोदा देवी, रेखा देवी, बेबी कुमारी, धीरज कुमार, सोहन महतो, गोपाल महतो, गिरधारी महतो, सुरेंद्र महतो, अर्जुन महतो मुख्य रूप से मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SAROJ TIWARY

लेखक के बारे में

By SAROJ TIWARY

SAROJ TIWARY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola