नाली पर अतिक्रमण कर लगायी जा रही हैं दुकानें, लोगों को पैदल चलने में होती है परेशानी

Updated:
विज्ञापन
नाली पर अतिक्रमण कर लगायी जा रही हैं दुकानें, लोगों को पैदल चलने में होती है परेशानी

नाली पर अतिक्रमण कर लगायी जा रही हैं दुकानें, लोगों को पैदल चलने में होती है परेशानी

विज्ञापन

::: गोला डेली सब्जी मार्केट को अतिक्रमण मुक्त कराने को लेकर डीसी को आवेदन गोला. गोला बनतारा स्थित डेली सब्जी मार्केट को अतिक्रमण मुक्त कर किसानों व सब्जी व्यापारियों को सुव्यवस्थित करने की मांग को लेकर उपायुक्त को आवेदन सौंपा गया है. आवेदन में कहा गया है कि गोला सब्जी मंडी से क्षेत्र के हजारों किसानों की जीविका चलती है. उनकी आमदनी से बच्चों की पढ़ाई-लिखाई होती है. वर्ष 2018 में मंडी सुंदरीकरण के दौरान पुराने शेड व गोदाम को तोड़ दिया गया. अब तक नया निर्माण कार्य पूरा नहीं हुआ है. इसका लाभ उठाकर नये-नये दुकानदारों ने झोपड़ी बना कर मंडी के आधे से अधिक हिस्से पर अतिक्रमण कर लिया है. इससे किसानों व सब्जी व्यापारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. बताया जाता है कि बड़े थोक सब्जी व्यापारियों को मंडी के भीतर जगह नहीं मिलने के कारण किसानों को अपनी उपज का उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा है. उन्हें मजबूरी में बिचौलियों को कम दाम पर सब्जी बेचने के लिए विवश होना पड़ता है. इससे किसानों को लाखों रुपये का नुकसान हो रहा है. आवेदन में उल्लेख किया गया कि 17 से 21 जनवरी तक माघ मेला के कारण सब्जी बाजार अस्थायी रूप से अन्य स्थान पर लगाया गया है. ऐसे में प्रशासन द्वारा किसानों व व्यापारियों के लिए स्थायी एवं उचित व्यवस्था की जा सकती है. फुटकर दुकानदारों को एक ओर व्यवस्थित कर मंडी को अतिक्रमण मुक्त कराया जा सकता है. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से डीवीसी चौक के एनएच 23 के किनारे लोगों के चलने के लिए बनायी गयी नाली के ऊपर अतिक्रमण कर दुकान लगायी जा रही है. इससे लोगों को पैदल चलने में परेशानी होती है. डीवीसी चौक एवं रजरप्पा चौक पर भी नाली के ऊपर दुकानें लगायी जा रही हैं. इस पर रोक लगाने की मांग की गयी है. मांग करने वालों में चतुर्भुज कश्यप, मनीष प्रसाद, राजू प्रसाद, दिलीप प्रसाद, रंजीत रजक, मुना कुमार, अंगद महतो, पंचम महतो, त्रिपुरारी महतो, वीरेंद्र प्रसाद, तुलसी मुंडा, तीर्थनाथ महतो, अजय प्रसाद, रतन कुमार, विवेक कुमार शामिल हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Saroj Tiwary

लेखक के बारे में

By Saroj Tiwary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola