Ramgarh: दामोदर नदी में नहाने के दौरान दो किशोर डूबे, दोनों की मौत

Updated:
विज्ञापन
Ramgarh News

नदी किनारे जुटी भीड़

Ramgarh: रामगढ़ में दामोदर नदी में नहाने के दौरान दो किशोर डूब गए और दोनों की मौत हो गई. दोनों के शव मिल गए हैं. पूरी खबर नीचे पढ़ें…

विज्ञापन

रामगढ़ से भागीरथ महतो की रिपोर्ट
Ramgarh: रामगढ़ शहर के गढ़बांध स्थित दामोदर नदी में रविवार सुबह नहाने के दौरान दो किशोरों के डूब जाने से इलाके में शोक की लहर दौड़ गई. इस हादसे में दोनों किशोरों की मौत हो गई. एक शव थोड़ी की देर में निकाल लिया गया, जबकि गोताखोरों ने दूसरे शव को शाम करीब 5 बजे निकाला. मिली जानकारी के अनुसार, 14 से 15 वर्ष की उम्र के तीन किशोर रविवार सुबह अपने घरों से फुटबॉल खेलने की बात कहकर निकले थे. इनमें दो किशोर किसान नगर और एक बंगाली टोला का रहने वाला था.

गहरे पानी में जाने से बिगड़ी स्थिति

तीनों किशोर गढ़बांध स्थित दामोदर नदी पहुंचे और नहाने के लिए पानी में उतर गए. इसी दौरान वे अचानक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे. बंगाली टोला निवासी आयुष कुमार तिवारी किसी तरह बाहर निकलने में सफल रहा और घर पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी.

गोताखोरों ने निकाला दोनों का शव

सूचना मिलने के बाद परिजन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे. पतरातू से पहुंचे गोताखोरों ने काफी मशक्कत के बाद दोनों को अलग-अलग समय पर पानी से बाहर निकाला. इसके बाद दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया.

गहरे जल क्षेत्र के कारण बढ़ा खतरा

जानकारी के अनुसार, गढ़बांध क्षेत्र में दामोदर नदी के इस हिस्से में जलापूर्ति के लिए बांध बनाए जाने के कारण पानी काफी गहरा है. घटनास्थल से किशोरों के कपड़े भी बरामद किए गए हैं.

इलाके में शोक का माहौल

इस दर्दनाक घटना के बाद रामगढ़ शहर सहित पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है. स्थानीय लोग प्रशासन से इस क्षेत्र में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें…

रामगढ़ : पतरातू मार्ग पर मुर्गा-मछली दुकानों से जाम और गंदगी की समस्या

रामगढ़ : सोलर ऊर्जा संयंत्र से मशीन और तार चोरी करते तीन किशोर पकड़े गए 

विज्ञापन
अमलेश नंदन सिन्हा

लेखक के बारे में

By अमलेश नंदन सिन्हा

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola