तालाताड़ पिकनिक स्थल से दो संदिग्ध गिरफ्तार, मोबाइल दुकान से चोरी का खुलासा

Updated:
विज्ञापन
तालाताड़ पिकनिक स्थल से दो संदिग्ध गिरफ्तार, मोबाइल दुकान से चोरी का खुलासा

तालाताड़ पिकनिक स्थल से दो संदिग्ध गिरफ्तार, मोबाइल दुकान से चोरी का खुलासा

विज्ञापन

::: चोरी के 16 मोबाइल फोन, 14 हेडफोन, एक स्मार्ट वॉच, दो चार्जर तथा तीन स्पीकर बरामद. पतरातू. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय में प्रेस वार्ता कर एसडीपीओ गौरव गोस्वामी ने चोरी की घटना का खुलासा किया. उन्होंने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि पतरातू के तालाताड़ अंतर्गत एक पिकनिक स्थल पर कुछ संदिग्ध व्यक्ति चोरी की नीयत से घूम रहे हैं. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके से दो संदिग्ध युवकों को पकड़ कर थाना लाया. पूछताछ के दौरान दोनों ने अपना नाम राज भुइयां उर्फ राजकुमार (23 वर्ष) व सुमित कुमार (21 वर्ष) बताया. पूछताछ में दोनों अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि 31 दिसंबर की रात उन्होंने पतरातू के बिरसा मार्केट स्थित एम जेड नामक मोबाइल दुकान में चोरी की घटना को अंजाम दिया था. चोरी किये गये सामान को उन्होंने कटुआ कोचा के जंगल में छिपा कर रखा था. पुलिस ने दोनों की निशानदेही पर जंगल में छापेमारी कर चोरी के 16 मोबाइल फोन, 14 हेडफोन, एक स्मार्ट वॉच, दो चार्जर तथा तीन स्पीकर बरामद किया. छापामारी दल में पुलिस इंस्पेक्टर सत्येंद्र कुमार सिंह, प्रभारी थाना प्रभारी शिवा कच्छप, पुलिस अवर निरीक्षक विक्रम तिग्गा, सहायक अवर निरीक्षक अर्जुन ठाकुर व आरक्षी सुभान अंसारी, प्रकाश यादव, पप्पू कुमार व पंकज पांडे शामिल थे. दोनों गिरफ्तार अपराधियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Saroj Tiwary

लेखक के बारे में

By Saroj Tiwary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola