पतरातू में पीबीआई भुगतान को लेकर सीएचओ ने खोला मोर्चा, आंदोलन की चेतावनी

Updated:
विज्ञापन

ज्ञापन के साथ कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर | Prabhat Khabar Network

पतरातू के कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसरों ने लंबित पीबीआइ भुगतान को लेकर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपा. जल्द भुगतान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई है.

विज्ञापन

पतरातू (रामगढ़): परफॉर्मेंस बेस्ड इंसेंटिव (पीबीआई) के लंबित भुगतान को लेकर पतरातू प्रखंड के आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में कार्यरत कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसरों (सीएचओ) ने गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ धीरेंद्र कुमार को ज्ञापन सौंपा.

आपके शहर में

विज्ञापन

ज्ञापन में सीएचओ ने बताया कि नवंबर 2025 से अब तक उनका परफॉर्मेंस बेस्ड इंसेंटिव का भुगतान लंबित है. उन्होंने कहा कि वे निर्धारित जिम्मेदारियों का नियमित रूप से निर्वहन कर रहे हैं और समय-समय पर सभी आवश्यक प्रतिवेदन व अभिलेख भी विभाग को उपलब्ध कराते रहे हैं.

सीएचओ का कहना है कि इससे पहले भी 18 मार्च और तीन जुलाई को बकाया भुगतान के लिए आवेदन दिया गया था, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई. लंबे समय से प्रोत्साहन राशि नहीं मिलने के कारण उन्हें आर्थिक और मानसिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है.

सीएचओ ने प्रशासन से अविलंब बकाया परफॉर्मेंस बेस्ड इंसेंटिव का भुगतान सुनिश्चित करने की मांग की. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द भुगतान नहीं किया गया, तो सभी कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर सामूहिक रूप से आंदोलन करने को बाध्य होंगे. ज्ञापन सौंपने के दौरान नीलिमा टोप्पो, सुमन एक्का, शुभम कुमार, सद्दाम हुसैन, गुलाम जिलानी, प्रिया कच्छप, सुमित्रा बैक, रीना टोप्पो और नाजीस अंसारी उपस्थित थे.

ये भी पढ़ें- सिमडेगा पुलिस ने तेज की सत्यापन प्रक्रिया, समय-सीमा में निपटाए पासपोर्ट और चरित्र प्रमाण-पत्र



विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola