ePaper

कार्यपालक पदाधिकारी ने छठ घाट का किया निरीक्षण

Updated at : 16 Oct 2025 9:12 PM (IST)
विज्ञापन
कार्यपालक पदाधिकारी ने छठ घाट का किया निरीक्षण

कार्यपालक पदाधिकारी ने छठ घाट का किया निरीक्षण

विज्ञापन

रामगढ़. नगर परिषद रामगढ़ के कार्यपालक पदाधिकारी अजमल हुसैन ने नगर परिषद के कई छठ घाटों का निरीक्षण किया. छठ घाट और आसपास के क्षेत्रों को साफ रखने, कूड़ा-कचरा निर्धारित स्थान पर ही डालने, छठ पूजा के दौरान पर्यावरण संरक्षण का ध्यान रखने, प्लास्टिक और अन्य नॉन-बायोडिग्रेडेबल सामग्री का उपयोग नहीं करने, पेयजल, शौचालय, और अन्य सुविधाओं का उपयोग करने, भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों से बचने की कोशिश करने का निर्देश दिया है. नगर परिषद, रामगढ़ ने छठ पूजा के लिए छठ घाट की पहचान कर ली है. इनमें नोडल पदाधिकारियों की नियुक्ति की गयी है. आरोपी के मकान में चिपकाया इश्तेहार : गोला. गोला थाना क्षेत्र के गेरवाटांड डभातू में गुरुवार को दहेज प्रताड़ना के मामले में आरोपी नूर मोहम्मद के मकान पर इश्तेहार चिपकाया गया. बताया जाता है कि उसके खिलाफ महिला थाना रामगढ़ में मामला दर्ज किया गया है. न्यायालय में हाजिर नहीं होने के कारण उसके खिलाफ वारंट एवं इश्तेहार जारी किया गया था. मौके पर एसआइ नागेश्वर प्रसाद मेहता, एएसआइ जुलियाना, गोला थाना के एएसआइ तहसीन अहमद मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SAROJ TIWARY

लेखक के बारे में

By SAROJ TIWARY

SAROJ TIWARY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola