नये बस पड़ाव में बने भगवान बिरसा मुंडा बस टर्मिनल का शीघ्र संचालन हो

Updated:
विज्ञापन
नये बस पड़ाव में बने भगवान बिरसा मुंडा बस टर्मिनल का शीघ्र संचालन हो

नये बस पड़ाव में बने भगवान बिरसा मुंडा बस टर्मिनल का शीघ्र संचालन हो

विज्ञापन

:::चेंबर ने छावनी परिषद के सीइओ को सौंपा ज्ञापन :::टर्मिनल परिसर में 14 दुकानें, चार डॉरमेट्री हॉल, दो रेस्टोरेंट व कैंटीन हैं ::: इसका उपयोग नहीं होने से यात्रियों को हो रही है परेशानी :::टर्मिनल में प्रतिदिन लगभग 500 बसों का होता है आवागमन :::विभिन्न राज्यों से विभिन्न जिलों के लिए संचालित होती हैं यात्री सेवा रामगढ़. रामगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रतिनिधिमंडल चेंबर अध्यक्ष मंजीत साहनी के नेतृत्व में छावनी परिषद के सीइओ को ज्ञापन सौंपा. इसमें रामगढ़ स्थित नया बस पड़ाव में बने भगवान बिरसा मुंडा बस टर्मिनल के शीघ्र संचालन की मांग की गयी है. प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि टर्मिनल परिसर में 14 दुकानें, चार डॉरमेट्री हॉल, दो रेस्टोरेंट व कैंटीन हैं. इसका उपयोग नहीं हो रहा है. टर्मिनल में पेबर्स ब्लॉक व कई निर्माण कार्य अधूरे हैं. इस टर्मिनल में प्रतिदिन लगभग 500 बसों का आवागमन होता है. विभिन्न राज्यों से विभिन्न जिलों के लिए यात्री सेवा संचालित है. वर्तमान में यात्रियों को शौचालय, पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए भी कठिनाई होती है. शहरवासी इस आधुनिक टर्मिनल के शीघ्र संचालन के इंतजार में हैं. इसके चालू होने से यात्रियों को सुविधा मिलेगी. आसपास के व्यवसायियों व स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी गति मिलेगी. चेंबर ने इससे पहले शहर के प्रमुख चौक -चौराहों पर खराब सोलर व मास्क लाइट की मरम्मत, रात में पर्याप्त लाइट की व्यवस्था, शहर में सुरक्षा एवं यातायात की व्यवस्था करने व बिजुलिया तालाब की सफाई के संबंध में ज्ञापन सौंपा था. इस पर छावनी परिषद के पदाधिकारियों ने बताया कि बिजुलिया तालाब की सफाई पूरी कर दी गयी है. जल्द ही ज्ञापन में दी गयी मांगों को भी पूरा किया जायेगा. प्रतिनिधिमंडल में रामगढ़ चेंबर्स के अध्यक्ष मंजीत साहनी, उपाध्यक्ष अमरेश गणक, मानद सचिव मनोज चतुर्वेदी उर्फ मनु, कार्यकारिणी सदस्य मुरारी लाल अग्रवाल, राहुल जैन पटनी, अभिजीत कुमार उर्फ बीजी शामिल थे.

विज्ञापन
Saroj Tiwary

लेखक के बारे में

By Saroj Tiwary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola