रामगढ़ के खिलाड़ियों का जलवा, 124 टीमों को पछाड़कर सीबीएसई खो-खो चैंपियन बनी टीम

विज्ञापन

फोटो फाइल सीबीएसई क्लस्टर-थ्री खो-खो प्रतियोगिता में चैंपियन बनने वाली श्रीगुरु नानक पब्लिक स्कूल रामगढ़ की अंडर-17 बालक टीम व स्कूल प्रबंधन. | Prabhat Khabar Network

सीबीएसई क्लस्टर-तीन खो-खो प्रतियोगिता में श्री गुरु नानक पब्लिक स्कूल रामगढ़ की बालक टीम चैंपियन बनी और बालिका टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया.

विज्ञापन

रामगढ़. श्री गुरु नानक पब्लिक स्कूल रामगढ़ के खिलाड़ियों ने सीबीएसई खो-खो चैंपियनशिप क्लस्टर-तीन 2026-27 में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया. प्रतियोगिता का आयोजन तीन से सात अगस्त 2026 तक दिल्ली पब्लिक स्कूल गिरिडीह झारखंड में किया गया. इसमें विभिन्न स्कूलों एक सौ चौबीस टीमों ने भाग लिया. प्रतियोगिता में विद्यालय की अंडर-17 बालक टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त कर चैंपियन का खिताब अपने नाम किया, जबकि अंडर-17 बालिका टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक हासिल किया.

बालकों ने जीता प्रथम स्थान का खिताब

फाइनल में लक्ष्य इंटरनेशनल स्कूल बिहार के विरुद्ध विद्यालय की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो अंकों से जीत दर्ज की. टीम ने मुकाबला निर्धारित समय से लगभग तीन मिनट पहले समाप्त कर सीबीएसई क्लस्टर-तीन का चैंपियन खिताब अपने नाम किया. विजेता टीम में अमित कुमार, सत्यम राज, सुमित कुमार, पीयूष कुमार, पीयूष करमाली, ऋषभ कुमार, प्रतीक आनंद, रियांश कुमार, रवि कुमार, मो दानिश अंसारी, अजंकी नायक एवं कनिष्ठ कुमार शामिल थे.

अंडर-17 बालिका टीम ने भी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया

अंडर-17 बालिका टीम ने भी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए तृतीय स्थान हासिल किया. बालिका टीम में सुहाना कुमारी, आराध्या कुमारी, नैना कुमारी, आयशा राज, फलक नाज़, दिव्या कुमारी, आशी चंद्रवंशी, प्रतिभा कुमारी, आकृति कुमारी, अन्वी कुमारी एवं संजना पटेल शामिल थीं. विद्यालय की दोनों टीमों की इस शानदार उपलब्धि पर गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के प्रधान परमदीप सिंह कालरा तथा विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों ने बधाई दी. विद्यालय के प्रधानाचार्य हरजाप सिंह ने दोनों टीमों के उपलब्धि के लिये खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों की सराहना की. विद्यालय के लिये गौरव का क्षण बताया.

ये भी पढ़ें: हेसला गांव में आजादी का जश्न अनोखे अंदाज में, फुटबॉल से म्यूजिकल चेयर तक खूब दिखा उत्साह

ये भी पढ़ें: Ramgarh: JPSC-SSC अभ्यर्थियों के प्रदर्शन के बीच रामगढ़ में पुलिस की कड़ी निगरानी


विज्ञापन
डॉ. सलाउद्दीन

लेखक के बारे में

By डॉ. सलाउद्दीन

डॉ. सलाउद्दीन पिछले 30 वर्षों से प्रभात खबर के साथ निष्पक्ष, जनसरोकार और जमीनी पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं। उन्होंने रांची विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त की तथा विनोबा भावे विश्वविद्यालय से पीएचडी की उपाधि हासिल की। उनकी उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए झारखंड सरकार की पत्रकारिता फैलोशिप से सम्मानित किया गया।

प्रभात खबर के 40 वर्ष पूरे होने पर प्रकाशित स्मारिका में जनसरोकार आधारित पत्रकारिता करने वाले चुनिंदा पत्रकारों में उन्हें विशेष स्थान मिला। झारखंड राज्य गठन के बाद प्रथम मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह की विशेष कवरेज, हजारीबाग में महिलाओं के शराबबंदी आंदोलन, दिशोम गुरु शिबू सोरेन के पैतृक गांव नेमरा की रिपोर्टिंग तथा झारखंड स्थापना दिवस विशेषांक में लगातार दो वर्षों तक सरकारी योजनाओं में भ्रष्टाचार पर शोधपरक रिपोर्टिंग उनकी प्रमुख उपलब्धियों में शामिल हैं।

राजनीति और सामाजिक सरोकार से जुड़े विषयों में उनकी विशेष रुचि रही है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने अनेक केंद्रीय नेताओं, सामाजिक आंदोलनकारियों, राष्ट्रीय खिलाड़ियों और फिल्मी हस्तियों के साक्षात्कार लिए हैं तथा महत्वपूर्ण समाचारों का व्यापक संकलन किया है। प्रभात खबर में ब्यूरो चीफ के रूप में कार्य करते हुए उन्होंने बड़ी संख्या में युवा पत्रकारों का मार्गदर्शन किया। उनके मार्गदर्शन में तैयार कई पत्रकार आज देश के विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola