: भारत भारती स्कूल के लिए दो बस चलाने की मांग

Updated:
विज्ञापन
: भारत भारती स्कूल के लिए दो बस चलाने की मांग

: भारत भारती स्कूल के लिए दो बस चलाने की मांग

विज्ञापन

उरीमारी. राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन के प्रतिनिधियों ने क्षेत्रीय सचिव राजू यादव के नेतृत्व में मंगलवार को बरका-सयाल जीएम अजय सिंह से मुलाकात की. श्री यादव ने जीएम के समक्ष उरीमारी क्षेत्र से जुड़ी कई समस्याओं से संबंधित बातों को रखा. इसमें झारखंड सरकार द्वारा उरीमारी में प्रस्तावित स्वास्थ्य केंद्र के लिए एनओसी देने, चेकपोस्ट से डीएवी स्कूल तक सड़क पर धूल को नियंत्रित करने, सप्ताह में एक दिन झाड़ू लगवाने, हेसाबेड़ा साइडिंग में खराब वाटर स्प्रिंकलिंग सिस्टम को चालू करने, भारत भारती विद्यालय के लिए दो स्कूल बस चलाने की मांग की. जीएम ने आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया. मौके पर उरीमारी शाखा अध्यक्ष सीताराम किस्कू, बिरसा शाखा सचिव कंचन मांझी, त्रिपक्षीय सुरक्षा समिति सदस्य गणेश राम, डॉ जीआर भगत, पूर्व पंसस कानू मरांडी, भारत भारती विद्यालय के निदेशक अनिमेष यादव, संजय यादव, चंदू जायसवाल, नाथू प्रसाद, दीपक यादव, राधेश्याम रजक, नूर मोहम्मद उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Saroj Tiwary

लेखक के बारे में

By Saroj Tiwary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola