बोरिया बाबा को श्रद्धांजलि, देशभर से जुटेंगे संत

Updated:
विज्ञापन
बोरिया बाबा को श्रद्धांजलि, देशभर से जुटेंगे संत

बोरिया बाबा को श्रद्धांजलि, देशभर से जुटेंगे संत

विज्ञापन

गोला. अघोर पंथ के साधक एवं अखिल भारतीय शांति प्रतिष्ठान के अध्यक्ष हरे राम ब्रह्मचारी उर्फ बोरिया बाबा (107 वर्ष) के निधन के 21वें दिन रजरप्पा स्थित आश्रम में चार दिवसीय समाधि पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा. कार्यक्रम पांच अप्रैल से शुरू होकर आठ अप्रैल तक चलेगा. आयोजन में समाधि पूजन, हरे राम संकीर्तन और महाभंडारा जैसे धार्मिक कार्यक्रम शामिल हैं. बोरिया बाबा के शिष्य एवं सार्वभौम शाकद्वीपीय ब्राह्मण महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष मनोज मिश्र ने बताया कि इस अवसर पर देश के विभिन्न तीर्थस्थलों से संत-महात्मा रजरप्पा पहुंचकर बाबा को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे. गौरतलब है कि बोरिया बाबा का निधन 18 मार्च को बड़ोदरा में हुआ था. 19 मार्च को गुजरात के नर्मदा तट स्थित श्री खोडियार तपोवन तीर्थ में उन्हें मिट्टी समाधि दी गयी थी. इसकी पवित्र मिट्टी रजरप्पा आश्रम लायी गयी है. कार्यक्रम में गोवर्धन पीठ के शंकराचार्य अधोक्षानंद देव तीर्थ जी महाराज तथा वाराणसी से अघोराचार्य सिद्धार्थ गौतम राम सहित अन्य संतों के शामिल होने की संभावना है.

विज्ञापन
Saroj Tiwary

लेखक के बारे में

By Saroj Tiwary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola