झारखंड सरकार की बिजली नीति के खिलाफ भाजपा ने किया प्रदर्शन

Updated:
विज्ञापन
झारखंड सरकार की बिजली नीति के खिलाफ भाजपा ने किया प्रदर्शन

झारखंड सरकार की बिजली नीति के खिलाफ भाजपा ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल ने अधीक्षण अभियंता से मुलाकात कर सौंपा ज्ञापन रामगढ़. सरकार की बिजली नीति के खिलाफ भाजपा रामगढ़ जिला इकाई ने जेएसइबी कार्यालय, रामगढ़ के समक्ष विरोध -प्रदर्शन व घेराव किया. भाजपा रामगढ़ जिला अध्यक्ष संजीव कुमार बाबला के नेतृत्व में विरोध कार्यक्रम किया गया. श्री बाबला ने कहा कि यह आंदोलन मुख्य रूप से राज्य में बिजली की बढ़ी हुई दरों, अघोषित बिजली कटौती और पोस्टपेड मीटरों के माध्यम से की जा रही मनमानी बिलिंग के विरोध में आयोजित किया गया. घेराव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा झारखंड प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद ने हेमंत सोरेन सरकार की नीतियों की आलोचना की. उन्होंने कहा कि झारखंड का आम नागरिक बिजली के भारी भरकम बिल और अंधेरे के बीच पिस रहा है. सरकार जनहित के मुद्दों से पूरी तरह भटक चुकी है. मौके पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रणंजय कुमार, वरिष्ठ नेता संजय सिंह समेत जिले के सभी पदाधिकारी, मोर्चा अध्यक्ष व मंडल अध्यक्ष उपस्थित थे. भाजपा की मातृशक्ति ने घर का बजट बिगड़ने से नाराज हाथों में तख्तियां लेकर बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी की. बाद में प्रतिनिधिमंडल ने अधीक्षण अभियंता से मुलाकात की और ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में बिजली की बढ़ी हुई दरों को तत्काल वापस लेने, 24 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने, पोस्टपेड, स्मार्ट मीटर की गड़बड़ियों की जांच करने, अनावश्यक बिजली कटौती पर रोक लगाने की मांगें शामिल हैं. संचालन जिला महामंत्री राजू चतुर्वेदी व धन्यवाद ज्ञापन कैंट मंडल अध्यक्ष सुशांत कुमार पांडे ने किया.

विज्ञापन
Saroj Tiwary

लेखक के बारे में

By Saroj Tiwary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola