झारखंड आज आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है : सांसद

Updated:
विज्ञापन
झारखंड आज आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है : सांसद

झारखंड आज आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है : सांसद

विज्ञापन

जिले के विभिन्न प्रखंडों में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती मनायी गयी केदला. भाजपा घाटो मंडल के तत्वावधान में शनिवार को धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती एवं जनजाति गौरव दिवस इचाकड़ीह पंचायत के इको पार्क में मनाया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा एसटी मोर्चा जिला अध्यक्ष सह घाटो मंडल के सांसद प्रतिनिधि शंकर करमाली ने की. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि झारखंड आज शिक्षित और आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है. यही बिरसा मुंडा और हूल क्रांति के शहीदों के सपनों का साकार रूप है. मौके पर धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया गया. मौके पर भाजपा जिला महामंत्री राज्य चतुर्वेदी, भाजपा जिला महामंत्री विजय जयसवाल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष बलराम महतो, भाजपा घाटो मंडल अध्यक्ष गिरधारी, हजारीबाग लोकसभा सांसद प्रतिनिधि सत्येंद्र नारायण सिंह, मांडू विधानसभा सांसद प्रतिनिधि खोखा सिंह, घाटो मंडल पूर्व अध्यक्ष रणधीर सिंह, घाटो मंडल महामंत्री गोविंद रजवार, घाटो मंडल उपाध्यक्ष उपेंद्र चौहान, रवि रजवार, सुनील करमाली, तालो सोरेन, शिवकुमार, बाबला करमाली मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Saroj Tiwary

लेखक के बारे में

By Saroj Tiwary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola