ग्रामीणों ने रैयतों के झूठे मुकदमा पर जताया विरोध

Updated:
विज्ञापन
ग्रामीणों ने रैयतों के झूठे मुकदमा पर जताया विरोध

ग्रामीणों ने रैयतों के झूठे मुकदमा पर जताया विरोध

विज्ञापन

नौकरी व मुआवजा मिलेगा, तभी होगा चानक बस्ती खाली गिद्दी. रैयतों के खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज कराने तथा आउटसोर्सिंग कार्य से दो मजदूरों को हटाने के विरोध में शनिवार को ग्रामीणों की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता मुकेश प्रजापति ने की. बैठक में कहा गया कि माइंस नियमों के विपरीत चानक बस्ती में पिछले दिन पोकलेन मशीन लगायी गयी थी. इसका ग्रामीणों ने संवैधानिक तरीके से विरोध किया था. इसे लेकर रैयत प्रदीप बेदिया व बसंत बेदिया को आउटसोर्सिंग कार्य से हटा दिया गया है. बैठक में कहा गया कि रैयत मुकेश प्रजापति व विक्रम प्रजापति के खिलाफ झूठा मुकदमा रामगढ़ थाना में दर्ज किया गया है. बैठक में कहा गया कि चानक बस्ती के ग्रामीणों को नौकरी व मुआवजा नहीं दिया जा रहा है. उन्हें हटाने का प्रयास किया जा रहा है. चेतावनी दी कि गयी है कि जब तक ग्रामीणों को मुआवजा, नौकरी व पुनर्वास की व्यवस्था नहीं की जाती है, तब तक किसी भी कीमत पर चानक बस्ती को खाली नहीं किया जायेगा. बैठक में रामगढ़ नगर परिषद के उपाध्यक्ष रंधीर गुप्ता ने कहा कि हमलोगों पर झूठा मुकदमा दर्ज कराया गया है. संचालन प्रदीप बेदिया ने किया. बैठक में पांच सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया. बैठक में जयप्रकाश कुम्हार, मुकेश प्रजापति, संजय महतो, बबन उरांव, चंदू उरांव, कालेश्वर कुम्हार, सागर, बसंत बेदिया, गोपाल करमाली, कृष्णा उरांव, रंजीत, गुगा, टुनटुन साव उपस्थित थे.

विज्ञापन
Saroj Tiwary

लेखक के बारे में

By Saroj Tiwary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola