गोल्ड व प्रशस्ति पत्र हासिल करने पर विद्यार्थियों के चेहरे खिले

गोल्ड व प्रशस्ति पत्र हासिल करने पर विद्यार्थियों के चेहरे खिले
रामगढ़. राधागोविंद विश्वविद्यालय के पहले दीक्षांत समारोह में 1152 विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र व गोल्ड मेडल मिला. गोल्ड मेडल हासिल करनेवाली बंदना वाला ने कहा कि समारोह में शामिल होकर अच्छा अनुभूति हो रहा है. सत्र 2018-20 के लिए गोल्ड मेडल मिला है. पहला दीक्षांत समारोह में गोल्ड मिलना गौरव का क्षण है. विवि का माहौल अच्छा है. शिक्षक काफी अच्छे हैं. हर काम में उनका सहयोग मिलता है. यह क्षण लंबी प्रतीक्षा के बाद आया है. नेपाल के रोबिन पोखरैल ने कहा कि उसने अर्थशास्त्र में पीएचडी हासिल की है. यहां का शैक्षणिक माहौल विश्वस्तरीय है. सारी व्यवस्था व्यवस्थित है. विद्यार्थियों को एकीकृत शैक्षणिक माहौल मिल रहा है. यहां नामांकन से पहले हम डरे हुए थे, लेकिन नामांकन के बाद काफी सुकून मिला. रामगढ़ निवासी अनिल कुमार ने कहा कि वह सत्र 2019-22 के विद्यार्थी हैं. राधागोविंद विवि ने हमें उपाधि दी है. हमने वाणिज्य से पीएचडी हासिल की है. पहले दीक्षांत समारोह में यह प्रशस्ति पत्र मिलना गौरव का पल है. नोयडा दिल्ली की श्वेता त्यागी ने कहा कि उसने सोसोलॉजी से पीएचडी हासिल की है. उनका सत्र 2019-22 है. विवि अच्छा है. दीक्षांत समारोह मेरे जीवन के लिए यादगार पल है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




