:::10 फरवरी से सयाल डी रोड सेल बंद कराने का निर्णय

Updated:
विज्ञापन
:::10 फरवरी से सयाल डी रोड सेल बंद कराने का निर्णय

:::10 फरवरी से सयाल डी रोड सेल बंद कराने का निर्णय

विज्ञापन

उरीमारी. सेल संचालन समिति सौंदा बस्ती, रैयत खतियानी विस्थापित व प्रभावित एससी एसटी व ग्रामीणों ने सयाल डी में संचालित रोड सेल व पावर सेल को 10 फरवरी से अनिश्चितकालीन बंद कराने का निर्णय लिया है. समिति ने पीओ ऑफिस के समक्ष प्रदर्शन के बाद इस आशय का पत्र प्रबंधन को सौंपा. समिति ने कहा है कि आंदोलन के कारण उत्पन्न होने वाली किसी भी स्थिति की जिम्मेवारी प्रबंधन व प्रशासन की होगी. समिति ने बताया कि एक दिसंबर को भी सेल बंदी की घोषणा की गयी थी. इसके बाद प्रबंधन ने वार्ता करते हुए बंद वापस लेने का आग्रह किया था. प्रबंधन ने आश्वस्त किया था कि एक सप्ताह के अंदर मांगों को पूरा कर दिया जायेगा. लेकिन अब प्रबंधन चुप्पी साधे हुए है. प्रदर्शन में जीतराम मुंडा, रामविलास करमाली, राजेश मुंडा, धर्मवीर भुइयां, अरुण मुंडा, अजीत मुंडा, अमर बाउरी, सत्येंद्र मुंडा, नंदलाल मुंडा, कालीचरण सिंह, संजय सिंह, गुड्डू बाउरी, विनोद कुमार, विजय भुइयां, मानस मुंडा, संजय, अनूप, पवन शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Saroj Tiwary

लेखक के बारे में

By Saroj Tiwary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola