बंद घर से 20 लाख के जेवर और नकद 50 हजार की चोरी

Updated:
विज्ञापन
बंद घर से 20 लाख के जेवर और नकद 50 हजार की चोरी

बंद घर से 20 लाख के जेवर और नकद 50 हजार की चोरी

विज्ञापन

रामगढ़. रामगढ़ शहर के पंचवटी अपार्टमेंट के फेज वन के सी ब्लॉक में रहने वाले पंजाब नेशनल बैंक गिद्दी शाखा के मैनेजर मनीष कुमार के बंद कमरा नंबर 304 का दरवाजा तोड़ कर नकद सहित लाखों के जेवरात की चोरी कर ली गयी. वह गिरिडीह अपनी पत्नी को लाने गये थे. रविवार की देर शाम उनके वापस लौटे, तो देखा कि कमरा का दरवाजा टूटा है. अंदर जाकर देखा कि सामान बिखरे थे. उन्होंने कमरा से करीब 50 हजार नकद सहित 20 लाख के जेवरात को गायब पाया. चोरी की सूचना पुलिस को दी गयी. पुलिस ने छानबीन की. मैनेजर मनीष कुमार ने बताया कि बड़ी मां के श्राद्धकर्म में छोटकाकाना गये थे. इसके बाद वे अपनी पत्नी को लाने गिरिडीह चले गये थे. शाम को लौटने पर चोरी का पता चला. उन्होंने चोरी से संबंधित लिखित शिकायत थाना में की है. थाना प्रभारी नवीन प्रकाश पांडे ने बताया कि मामले की जानकारी पुलिस को मिली है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Saroj Tiwary

लेखक के बारे में

By Saroj Tiwary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola