बच्चों ने खेलकूद में दिखायी प्रतिभा

Updated at : 07 Mar 2025 10:23 PM (IST)
विज्ञापन
बच्चों ने खेलकूद में दिखायी प्रतिभा

बच्चों ने खेलकूद में दिखायी प्रतिभा

विज्ञापन

चितरपुर. चितरपुर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न सरकारी विद्यालयों में राज्य परियोजना निदेशक एवं जिला शिक्षा अधीक्षक के निर्देश पर खेल महोत्सव का आयोजन किया गया. इसका मुख्य उद्देश्य बच्चों का सर्वांगीण विकास करना एवं खेल के प्रति बच्चों में जागरूकता लाना है. जानकारी के अनुसार, उत्क्रमित उच्च विद्यालय रजरप्पा प्रोजेक्ट, राजकीय बुनियादी विद्यालय चितरपुर, बुनियादी विद्यालय मुरुबंदा, प्राथमिक विद्यालय चौधरी टोला, मध्य विद्यालय लारी, उत्क्रमित उच्च विद्यालय सुकरीगढ़ा, उत्क्रमित मध्य विद्यालय बोरोबिंग, उत्क्रमित उच्च विद्यालय बड़कीपोना, उत्क्रमित मध्य विद्यालय मारंगमरचा, नव प्राथमिक विद्यालय खुनियामारा, कन्या मध्य विद्यालय मायल, नवपारथ विद्यालय तेबरदाग सहित प्रखंड क्षेत्र के 34 विद्यालयों में खेल का आयोजन किया गया. बच्चों ने विभिन्न इवेंट्स में अपने प्रतिभा का प्रदर्शन किया. उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने पुरस्कृत किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola