चुटूपालू घाटी में सड़क दुर्घटना, ऑटो चालक की मौत

Updated:
विज्ञापन
चुटूपालू घाटी में सड़क दुर्घटना, ऑटो चालक की मौत

चुटूपालू घाटी में सड़क दुर्घटना, ऑटो चालक की मौत

विज्ञापन

रामगढ़. चुटूपालू फोरलेन सड़क में रविवार को सड़क दुर्घटना में ऑटो चालक की मौत हो गयी. ऑटो चालक की पहचान ओरमांझी निवासी जसीम अंसारी के रूप में हुई है. घटना सुबह लगभग दस बजे की है. जानकारी के अनुसार, ऑटो (जेएच 01 सीआर 0791) व हाइवा (सीजी 13 एजेड-2845) रांची से रामगढ़ की ओर आ रहा था. इस दौरान, हाइवा ने ऑटो काे चपेट में ले लिया. घटना में ऑटो चालक बाहर सड़क पर गिर गया. हाइवा ने चालक को अपनी चपेट में ले लिया. इससे चालक की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. घटनास्थल के बाद वहां अफरा-तफरी मच गयी. सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पहुंची. शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल रामगढ़ भेजवाया. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को जब्त कर लिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Saroj Tiwary

लेखक के बारे में

By Saroj Tiwary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola