आर्मी पब्लिक स्कूल के छात्रों ने किया शानदार प्रदर्शन

Updated at : 08 Mar 2025 10:42 PM (IST)
विज्ञापन
आर्मी पब्लिक स्कूल के छात्रों ने किया शानदार प्रदर्शन

आर्मी पब्लिक स्कूल के छात्रों ने किया शानदार प्रदर्शन

विज्ञापन

रामगढ़. आर्मी पब्लिक स्कूल रामगढ़ के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया है. छात्रों ने उपलब्धि हासिल कर विद्यालय व रामगढ़ का नाम रोशन किया है. कक्षा 12वीं वाणिज्य संकाय के छात्र हर्ष द्विवेदी को आइआइटी हैदराबाद में प्रवेश मिला. कला संकाय 12वीं के छात्र देवेश कुमार सिंह ने क्लैट परीक्षा में अखिल भारतीय रैंक 580 हासिल किया. देवेश कानून के क्षेत्र में आर्मी स्कूल के छात्रों के लिए प्रेरणा बनेगें. कक्षा आठ के पांच छात्रों ने इंस्पायर अवार्ड में भाग लिया. इनमें से तीन छात्रों का चयन जिला स्तर पर हुआ है. चयनित छात्रों में यश बगड़िया (जेस्वर कंट्रोल एंबुलेंस), बालकृष्ण पराशर (इंविस वोल्ट टेस्ट) व पूर्व जैन (मिनी इलेक्ट्रिक कंजप्शन मॉनिटर) शामिल हैं. इन सभी छात्रों को 10 हजार की राशि दी जायेगी. विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष ब्रिगेडियर दिग्विजय सिंह व प्राचार्य पंकज कुमार जैन ने छात्रों की उपलब्धि पर बधाई दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola