Akhilesh Yadav In Nemra: अखिलेश यादव पहुंचे नेमरा, दिशोम गुरु को दी श्रद्धांजलि, हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन से बात कर हुए भावुक

Updated:
विज्ञापन

अखिलेश यादव हेमंत सोरेन के परिजनों से बात करते

Akhilesh Yadav In Nemra: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री सह सांसद अखिलेश यादव आज मंगलवार रामगढ़ के नेमरा पहुंचे. उन्होंने दिशोम गुरु शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित की. उन्होंने कहा कि गुरुजी प्रभावशाली जननेता के रूप में हमेशा याद किए जाएंगे. अखिलेश यादव ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, विधायक कल्पना सोरेन और सीएम की मां रूपी सोरेन से मुलाकात की. रूपी सोरेन से बात कर वे भावुक हो गए.

विज्ञापन

Akhilesh Yadav In Nemra: नेमरा (रामगढ़)-उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री सह सांसद अखिलेश यादव आज मंगलवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के रामगढ़ जिले के नेमरा स्थित पैतृक आवास पहुंचे. यहां उन्होंने दिवंगत शिबू सोरेन की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. मौके पर अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, विधायक कल्पना सोरेन, रूपी सोरेन और विधायक बसंत सोरेन सहित अन्य परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदना प्रकट की. इस दौरान रूपी सोरेन से बात कर वे भावुक हो गए. दिशोम गुरु शिबू सोरेन का चार अगस्त 2025 को दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया था. पांच अगस्त को नेमरा में राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

रूपी सोरेन से बातकर भावुक हुए अखिलेश यादव


यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन से आत्मीय भेंट कर भावुक हो गए. अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री की मां रूपी सोरेन से कहा कि दु:ख की इस घड़ी में पूरा झारखंड आपके साथ है. आपका संबल ही राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को शक्ति प्रदान करेगा. दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन ने अपने जीवन का एक-एक पल आदिवासी, दलित, शोषित, पीड़ित एवं वंचित समुदायों के कल्याण में लगा दिया. गुरुजी के जीवन से हम सभी को सदैव प्रेरणा मिलती रहेगी.

ये भी पढ़ें: बरसात में सड़क पर चलना हुआ दूभर, अफसरों ने भी नहीं ली सुध तो झारखंड के इस गांव के लोगों ने सिस्टम को दिखाया आईना

जननेता के रूप में याद किए जाएंगे गुरुजी-अखिलेश यादव


यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा कि स्मृति शेष शिबू सोरेन भले ही आज हम सभी के बीच नहीं है लेकिन उनका संघर्ष, आदर्श एवं व्यक्तित्व को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा. गुरुजी एक प्रभावशाली जननेता के रूप में युग-युग तक याद किए जाएंगे, जिन्होंने समाज को एक नई दिशा दी.

ये भी पढ़ें: झारखंड को 2.22 लाख से अधिक नए पीएम आवासों की सौगात, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने शिवराज सिंह चौहान का जताया आभार

ये भी पढ़ें: पुलिस मुठभेड़ में ढेर सूर्या हांसदा के खिलाफ झारखंड के दो जिलों में दर्ज थे 24 केस, अब गिरफ्तारी अभियान चलाएगी पुलिस

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola