Godda Encounter: गोड्डा-पुलिस मुठभेड़ में ढेर सूर्या हांसदा उर्फ सूर्य नारायण हांसदा के खिलाफ झारखंड के गोड्डा और साहिबगंज जिले में केस दर्ज थे. दोनों जिलों में कुल 24 मामले उसके खिलाफ दर्ज किए गए थे. मुठभेड़ में कोई पुलिसकर्मी घायल नहीं हुआ है. पुलिस पूरी तैयारी के साथ गयी थी. उसके दस्ते के अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जाएगा. ये जानकारी एसपी मुकेश कुमार ने दी.
बोआरीजोर थाने में केस दर्ज
ललमटिया के सूर्या हांसदा उर्फ सूर्य नारायण हांसदा की पुलिस एनकाउंटर में मौत के बाद बोआरीजोर थाना प्रभारी ध्रुव कुमार के स्वलिखित बयान पर मामला दर्ज किया गया है. बोआरीजोर थाना कांड संख्या 35/25 दिनांक 11.08.25 को धारा 190, 109, 13(2), 121(1), 304(2), 191(2), 191(3) बीएनएस 2023 एवं 25(1बी), ए 26, 27 एवं 35 आर्म्स एक्ट मृतक सूर्या हांसदा एवं उसके दस्ते के अन्य अज्ञात सदस्यों के खिलाफ दर्ज किया गया है.
पुलिस पूरी तैयारी के साथ थी-एसपी
गोड्डा के एसपी मुकेश कुमार ने बताया कि सूर्या हांसदा के अलावा दस्ते के अन्य पांच से सात अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस गिरफ़्तारी को लेकर अभियान चलाएगी. एसपी ने कहा कि मुठभेड़ के दौरान किसी भी जवान को किसी भी तरह की परेशानी नहीं हुई है. कोई घायल नहीं हुआ है. उन्होंने बताया कि पुलिस को पहले भी सूर्या की हरकतों के बारे में जानकारी थी. उसके द्वारा साहिबगंज में गिरफ़्तारी के दौरान एक पुलिस पदाधिकारी पर हमला किया गया था. इसी वजह से पुलिस पूरी तैयारी के साथ थी.
2003 से 2025 तक गोड्डा और साहिबगंज में 24 केस दर्ज
- बोआरीजोर (ललमटिया) थाना कांड संख्या 55/2003, दिनांक 31 मई 2003
- बोरियो थाना कांड संख्या 135/2003, दिनांक 26 दिसंबर 2003
- बोआरीजोर (ललमटिया) थाना कांड संख्या 71/2004, दिनांक 26 अप्रैल 2004
- बोआरीजोर (ललमटिया) थाना कांड संख्या 94/2004, दिनांक 22 सितंबर 2004
- बोआरीजोर (ललमटिया) थाना कांड संख्या 34/2006, दिनांक 24 मार्च 2003
- बोआरीजोर (ललमटिया) थाना कांड संख्या 141/2006, दिनांक 26 अक्तूबर 2006
- बोआरीजोर (ललमटिया) थाना कांड संख्या 43/2007, दिनांक 4 फरवरी 2007
- बोआरीजोर (ललमटिया) थाना कांड संख्या 83/2007, दिनांक 8 जुलाई 2007
- बोआरीजोर (ललमटिया) थाना कांड संख्या 122/2007, दिनांक 6 अक्तूबर 2007
- बोआरीजोर (ललमटिया) थाना कांड संख्या 124/2007, दिनांक 14 अक्तूबर 2007
- बोआरीजोर (ललमटिया) थाना कांड संख्या 17/2008, दिनांक 7 फरवरी 2008
- महागामा थाना कांड संख्या 21/2008, दिनांक 25 फरवरी 2008
- बोआरीजोर (ललमटिया) थाना कांड संख्या 51/2008, दिनांक 25 अप्रैल 2008
- महागामा थाना कांड संख्या 21/2009, दिनांक 6 मार्च 2009
- बोरियो थाना कांड संख्या 164/2010, दिनांक 28 सितंबर 2010
- मिर्जा चौकी थाना कांड संख्या 14/2020, दिनांक 10 फरवरी 2020
- ठाकुरगंगटी थाना कांड संख्या 9/2020, दिनांक 7 मार्च 2020
- बोरियो थाना कांड संख्या 61/2021, दिनांक 24 फरवरी 2021
- ललमटिया थाना कांड संख्या 13/2022, दिनांक 24 जनवरी 2022
- ललमटिया थाना कांड संख्या 44/2025, दिनांक 28 मई 2025
- ललमटिया थाना कांड संख्या 48/2025, दिनांक 12 जून 2025
- मिर्जा चौकी थाना कांड संख्या 34/2025, दिनांक 2 जून 2025
- मिर्जा चौकी थाना कांड संख्या 35/2025, दिनांक 5 जून 2025
- मिर्जा चौकी थाना कांड संख्या 37/2025, दिनांक 9 जून 2025
ये भी पढे़ं: Jharkhand Weather: झारखंड में दोपहर बाद बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी, स्वतंत्रता दिवस पर कैसा रहेगा मौसम?

