एसीबी की रामगढ़ में बड़ी कार्रवाई, राजस्व कर्मचारी और अनुसेवक गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
एसीबी की रामगढ़ में बड़ी कार्रवाई, राजस्व कर्मचारी और अनुसेवक गिरफ्तार

रामगढ़ में एसीबी ने राजस्व कर्मचारी और अनुसेवक को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है. गिरफ्तारी रामगढ़ अंचल कार्यालय और समाहरणालय से हुई है.

विज्ञापन

रामगढ़ : एसीबी की टीम ने झारखंड में भ्रष्टाचार के विरूद्ध बड़ी कार्रवाई की है. राज्य की जांच एजेंसी ने बुधवार को रामगढ़ के राजस्व कर्मचारी और अनुसेवक को गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के मुताबिक राजस्व कर्मचारी ने किसी व्यक्ति से जमीन से जुड़े काम को लेकर रिश्वत की मांग की थी. इस बात की सूचना उक्त व्यक्ति ने एसीबी को दी. जिसके बाद एसीबी की टीम ने रामगढ़ अंचल कार्यालय से अनुसेवक अनिल मोहाली और समाहरणालय से राजस्व कर्मचारी अमित लोहार को गिरफ्तार कर लिया.

जमीन से जुड़े कोई काम को लेकर की गयी थी रिश्वत की मांग

जानकारी के मुताबिक रामगढ़ अंचल कार्यालय में कार्यरत राजस्व कर्मचारी अमित लोहार ने जमीन से जुड़े किसी काम को लेकर रिश्वत की मांग की थी. इसकी सूचना उक्त व्यक्ति ने एसीबी को दी. इसके बाद एसीबी के एसपी हजारीबाग के नेतृत्व में एक टीम बनी. इसके बाद उक्त व्यक्ति ने राजस्व कर्मचारी को फोन किया. उस वक्त राजस्व कर्मचारी अमित लोहार समाहरणालय में चुनावी कार्य में व्यस्त थे.

अनुसेवक अनिल मोहाली रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

चुनावी कार्य में व्यस्त रहने के कारण राजस्व कर्मचारी अमित लोहार ने रामगढ़ अंचल कार्यालय में पदस्थापित अनुसेवक अनिल मोहाली को पैसे देने को कहा. पैसे लेकर वह व्यक्ति जैसे ही अनुसेवक अनिल मोहाली के पास पहुंचा उसी वक्त एसीबी की टीम ने उसे रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. उसकी निशानदेही पर एसीबी ने राजस्व कर्मचारी अमित लोहार को भी समाहरणालय से गिरफ्तार कर लिया. हालांकि, जिस व्यक्ति से पैसे की मांग की गयी थी उस व्यक्ति का क्या नाम है और किस काम के लिए पैसे की मांग की गयी थी इसकी स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी है.

Also Read: झारखंड के रामगढ़ में सड़क हादसा, एक की मौत, तीन की हालत गंभीर, बिहार के पटना से पूजा करने कार से आ रहे थे रजरप्पा मंदिर

विज्ञापन
समीर उरांव

लेखक के बारे में

By समीर उरांव

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola