जल संरक्षण को लेकर जागरूकता अभियान

जल संरक्षण को लेकर जागरूकता अभियान
गिद्दी. जल संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जल पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत गिद्दी डीएवी में गुरुवार को जल शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. विद्यालय के छात्राओं व शिक्षकों ने जल संरक्षण करने और अनावश्यक रूप से पानी व्यर्थ नहीं करने का संकल्प लिया. विद्यालय के प्राचार्य मनप्रिय चटर्जी ने कहा कि जल जीवन का आधार है और इसकी प्रत्येक बूंद अमूल्य है. उन्होंने छात्रों से जल संरक्षण को अपनी आदतों में शामिल करने तथा दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने का आह्वान किया. उन्होंने बताया कि 16 से लेकर 30 अप्रैल तक जल पखवाड़ा मनाया जा रहा है. इस दौरान विद्यालय के बच्चों के बीच कई प्रतियोगिताएं आयोजित की जायेंगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




