सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच मनायी जायेगी आंबेडकर जयंती

Updated:
विज्ञापन
सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच मनायी जायेगी आंबेडकर जयंती

सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच मनायी जायेगी आंबेडकर जयंती

विज्ञापन

उरीमारी. सयाल स्थित आंबेडकर भवन में 14 अप्रैल को भारत रत्न बाबा साहेब डॉ भीमराव आंबेडकर की जयंती मनायी जायेगी. इसकी तैयारी को लेकर सोमवार को स्थानीय लोगों की बैठक पूर्व मुखिया सत्येंद्र यादव की अध्यक्षता में हुई. संचालन संजय शर्मा ने किया. बैठक में तैयारियों के लिए विभिन्न लोगों को जिम्मेवारी दी गयी. बताया गया कि कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जायेगा. विचार गोष्ठी व सामाजिक संदेशों पर आधारित गतिविधियों का आयोजन होगा. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बरका सयाल जीएम अजय सिंह व विशिष्ट अतिथि एटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेंद्र कुमार उपस्थित रहेंगे. बैठक में अर्जुन सिंह, खजांची राम, ओम प्रकाश सिंह, दीपनारायण राम, भोलानाथ, विनोद कुमार, अनूप कुमार, शंकर सिंह, प्रभु पासवान, सूचित राम, वीरेंद्र पासवान, विमलेश कुमार, प्रेम पासवान, अमरनाथ पासवान, बृजेश कुमार, सुरेंद्र साहब, आफताब आलम उपस्थित थे.

विज्ञापन
Saroj Tiwary

लेखक के बारे में

By Saroj Tiwary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola