ePaper

.. रंग रंगीला फागुन महोत्सव के पहले दिन भव्य निशान यात्रा निकाली गयी

Updated at : 26 Feb 2026 6:59 PM (IST)
विज्ञापन
.. रंग रंगीला फागुन महोत्सव के पहले दिन भव्य निशान यात्रा निकाली गयी

श्री श्याम सेवा समिति ट्रस्ट द्वारा दो दिवसीय द्वितीय रंग रंगीला फागुन महोत्सव गुरुवार को निशान यात्रा के साथ आरंभ हुआ. 501 महिलाएं निशाना लेकर चल रही थीं.

विज्ञापन

रामगढ़. श्री श्याम सेवा समिति ट्रस्ट द्वारा दो दिवसीय द्वितीय रंग रंगीला फागुन महोत्सव गुरुवार को निशान यात्रा के साथ आरंभ हुआ. 501 महिलाएं निशाना लेकर चल रही थीं. सर्वप्रथम मुख्य जजमान राजू चौधरी सपत्नीक को निशान पूजन आचार्य के द्वारा कराया गया. इस दौरान श्री श्याम सेवा ट्रस्ट मंदिर कमेटी के सभी सदस्य सफेद कुर्ते पजामे में शामिल थे. सुबह ध्वजा पूजन के बाद सभी कूपन धारी महिला व श्याम भक्तों को निशान प्रदान किया गया. इस दौरान छावनी फुटबॉल मैदान श्री श्याम बाबा के नाम से पूरी तरह भक्तिमय हो गया. ट्रक पर सजे हुए म्यूजिशियन श्याम भक्तों के साथ कमल बगड़िया, ध्रुव सिंह, मनोज शर्मा भजन गाते साथ चल रहे थे. इस निशान यात्रा में तरह-तरह की झांकियां बाबा के दरबार के साथ चल रही थी. हर व्यक्ति को प्रसाद वितरण किया जा रहा था. रास्ते में कई जगह बाबा की सवारी का दर्शन करके बाबा का भोग लगाकर आरती व माला चढ़ाया जा रहा था. सर्वप्रथम ओम प्रकाश अग्रवाल, तत्पश्चात जैन परिवार, श्री श्याम काम्पलेक्स से बगड़िया परिवार ने सपरिवार पूजा अर्चना की.

निशान यात्रा में भगवान की प्रतिमा आकर्षण

निशान यात्रा में श्री हनुमान जी, भगवान गणेश की प्रतिमा अलग-अलग सजायी गयी थी. साथ ही शिव-पार्वती, राधे-कृष्ण की जीवंत झांकी सभी को आकर्षित कर रही थी. होली के भाव में डूबे हुए भक्त एक दूसरे पर गुलाल उछाल रहे थे. असमर्थ भक्ताें के लिये वाहन की व्यवस्था की गयी थी. कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष साबरमल अग्रवाल, शोभायात्रा के संयोजक राजेश पठारवा, कार्यक्रम के संयोजक विनय अग्रवाल, अनिल गोयल, कमल बगड़िया, संजय चौधरी, शंकर लाल अग्रवाल, सुरेश बगड़िया, राजकुमार अग्रवाल, प्रदीप शर्मा, मुरारी अग्रवाल, विकास अग्रवाल, संजय अग्रवाल मथुरा, राजेश अग्रवाल, महावीर अग्रवाल, विनय अग्रवाल, राजेश मोदी, अजय जैन, प्रमोद मोदी, मनोज बंसल, शंभू पटवारी, शिवकुमार अग्रवाल, दीपक मेवाड़, महेश अग्रवाल श्याम सेवा ट्रस्ट के सदस्य व श्याम प्रेमी लगे हुए थे.

नगर भ्रमण कर वापस छावनी में आकर निशान यात्रा का समापन

यह निशान यात्रा छावनी फुटबॉल मैदान से शुरू होकर नेहरू श्याम मंदिर के सामने से गुजरते हुए गोला रोड, थाना चौक, सुभाष चौक होते हुए वापस छावनी फुटबॉल मैदान में जाकर समाप्त हुई. इस दौरान पुलिस-प्रशासन सेवा भाव से अपने ड्यूटी में बाबा की यात्रा को आगे बढाने में सहयोग कर रहे थे.

अलग-अलग संस्थाओं ने निशान यात्रा में शामिल भक्तों का किया स्वागत

श्री मारवाड़ी धर्मशाला संस्था, आभूषण संघ, पंजाबी हिंदू बिरादरी, जैन समाज, मारवाड़ी महिला मंच, रोटरी क्लब, सेंट्रल हार्डवेयर मार्ट के द्वारा सेंट्रल हार्डवेयर मार्ट के द्वारा शीतल पेय, श्रद्धालुओं के बीच बांटा गया. पुष्प वर्षा करके श्रद्धालुओं को स्वागत किया गया.

शुक्रवार को भजन संध्या का होगा आयोजन

रंग रंगीला फागुन महोत्सव के दूसरे दिन 27 फरवरी को भजन संध्या का आयोजन किया जायेगा. भजन संध्या की शुरुआत 6:30 होगी. इसके लिये श्याम बाबा का मंदिर को आकर्षक रूप से फूलों से सजाया जायेगा. श्री श्याम बाबा की ज्योत जलायी जायेगी. इसके लिये सवामणि व महाभोग के कूपन भी जारी किया गया है. कोई भी श्रद्धालु कमेटी के पास से या मंदिर से कूपन प्राप्त कर सकते हैं. सभी उत्साहित भक्त इस कार्य में तन-मन से लगे हुए हैं. रात्रि में फूलों की होली खेली जायेगी.

विज्ञापन
VIKASH NATH

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

VIKASH NATH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola