विकास के लिए संकल्पित है भाजपा

Updated at : 04 Jun 2017 3:14 AM (IST)
विज्ञापन
विकास के लिए संकल्पित है भाजपा

प्रवास कार्यक्रम के दाैरान केंद्र व राज्य सरकार की तीन वर्षों की उपलब्धियों को ग्रामीणों के बीच रखी कुजू : भाजपा के तत्वावधान में शनिवार को आरा उत्तरी व दक्षिणी पंचायत में 15 दिवसीय प्रवास कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया. मांडू विधानसभा क्षेत्र के सांसद प्रतिनिधि सह प्रदेश कार्यकारिणी समिति सदस्य कुमार महेश शामिल हुए. […]

विज्ञापन

प्रवास कार्यक्रम के दाैरान केंद्र व राज्य सरकार की तीन वर्षों की उपलब्धियों को ग्रामीणों के बीच रखी

कुजू : भाजपा के तत्वावधान में शनिवार को आरा उत्तरी व दक्षिणी पंचायत में 15 दिवसीय प्रवास कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया. मांडू विधानसभा क्षेत्र के सांसद प्रतिनिधि सह प्रदेश कार्यकारिणी समिति सदस्य कुमार महेश शामिल हुए. केंद्र सरकार व राज्य सरकार के गत तीन वर्षों में किये गये विकास कार्यों की जानकारी दी गयी. कुमार महेश सिंह ने कार्यकर्ताअों से विकास कार्य को घर-घर तक पहुंचाने की बात कही. उन्होंने केंद्रीय उड्डयन राज्य मंत्री सह हजारीबाग सांसद जयंत सिन्हा द्वारा क्षेत्र में किये गये विकास कार्यों को बताया. प्रवास कार्यक्रम के तहत श्री सिंह अपने कार्यकर्ताओं के साथ दिगवार व सेवटा पहुंचे.
उन्होंने सरकार की उपलब्धियों के बारे में ग्रामीणों को बताया. उन्होंने कहा कि आम लोगों के विकास को लेकर भाजपा सरकार कृतसंकल्प है. श्री सिंह ने सेवटा में भारत गैस एजेंसी द्वारा उपलब्ध कराये गये 23 सेट गैस सिलेंडर का वितरण लाभुकों के बीच किया. माैके पर आरा मंडल अध्यक्ष त्रिभुवन प्रसाद, संजय सिन्हा, राकेश सिंह, रामरतन मुंडा, अजय सिंह, रोजे करमाली, दिनेश करमाली, सुनील सिंह, उमेश सिंह, हेमंत सिंह, डब्बी सिंह, वासुदेव गंझू, कामता सिंह, नीरा देवी, बसंत प्रजापति, संयुक्ता गुप्ता, जयंती मुंडा, शिबू, अफजल, नवल महतो, मुकेश सिंह, सरजीत सिंह, सुनील सिंह मुंडा, सुनील होरे, दिगवार में मनोज गिरि, मनोज कुशवाहा, विजय गिरि, विजय कुशवाहा, धनेश्वरी देवी मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola